जेएनएयू में अब छात्र संघ नहीं है

Categorized as राजनीति

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी जेएनयूएसयू से क्या विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुक्ति पा ली? यह बड़ा सवाल है क्योंकि जेएनयूएसयू वह ताकत है, जिसकी वजह से विश्वविद्यालय प्रशासन को बहुत सारे काम करने में बाधा आती है। जेएनयू का छात्र संघ दूसरे किसी भी विश्वविद्यालय के छात्र संघ से ज्यादा सक्रिय रहता है। लेकिन अब चुनाव के तीन महीने बाद ही छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों को कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया है। पहले उनका निष्कासन दो हफ्ते का था, लेकिन अब जेएनयूएसू के सभी चार पदाधिकारियों के निष्कासन को दो सेमेस्टर के लिए बढ़ा दिया है।

गौरतलब है कि जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष गोपिका बाबू, महासचिव सुनील यादव और संयुक्त सचिव दानिश अली को विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ करने के आरोप में दो हफ्ते के लिए कॉलेज से निष्कासित किया गया था। अब उनको दो सेमेस्टर के लिए निकाल दिया गया है। इसका अर्थ है कि छात्र संघ की मौजूदा कमेटी अब अगले चुनाव तक अस्तित्व में नहीं रहेगी। क्योंकि दो सेमेस्टर का निष्कासन पूरा होगा उससे पहले नए चुनाव का समय आ जाएगा। आरोप है कि अंबेडकर लाइब्रेरी में बायोमीट्रिक स्कैनर लगाने के विरोध में छात्र संघ के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया था और उस वजह से चारों को निकाल दिया गया। छात्र संघ को लोकतंत्र की पाठशाला की शुरुआती कक्षा माना जाता है। ध्यान रहे तमाम कोशिश के बावजूद राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़ा छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जेएनयू में चुनाव नहीं जीत पा रहा है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo