नितिन नबीन की टीम कब बनेगी

Categorized as राजनीति

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कहा जा रहा था कि दो चार दिन में ही उनकी टीम की घोषणा हो जाएगी। ऐसा इसलिए कहा जा रहा था क्योंकि सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर पार्टी की ओर से दी गई थी कि अध्यक्ष के चुनाव में बहुत देरी हुई है तो उनकी टीम बनाने में देरी नहीं की जाएगी। यह भी कहा जा रहा था कि पहले से ही टीम की तैयारी भी हो चुकी है। यानी ऐसे चेहरे छांटे जा चुके हैं, जिनको नितिन नबीन की टीम में जिम्मेदारी मिलेगी। ध्यान रहे उनको 14 दिसंबर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। तभी से उनकी टीम के चेहरों को लेकर कयास लग रहे थे। फिर जब 20 जनवरी को वे औपचारिक रूप से पार्टी के अध्यक्ष चुने गए उसके बाद टीम की घोषणा चंद दिनों की बात मानी जा रही थी। लेकिन करीब 20 दिन बीत जाने के बाद भी टीम की घोषणा नहीं हुई है।

उन्होंने विधानसभा चुनाव और कई राज्यों में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के लिए जिन नेताओं को नियुक्त किया उनके नई टीम में शामिल होने की चर्चा है। जैसे विनोद तावड़े को केरल भेजा गया। माना जा रहा है कि वे महामंत्री बने रहेंगे। ऐसे ही तरुण चुघ को मणिपुर विधायक दल के नेता के चुनाव में पर्यवेक्षक बनाया गया। पहले कहा जा रहा था कि उनको महामंत्री पद से हटाया जा सकता है। लेकिन अब चर्चा है कि वे भी रहेंगे। सुनील बंसल का महामंत्री बने रहना भी पक्का माना जा रहा है और ग्रेटर बेंगलुरू महानगरपालिका चुनाव के लिए भेजे गए राम माधव की महामंत्री के तौर पर वापसी की चर्चा है। लेकिन क्या नई टीम की घोषणा अभी हो जाएगी या मई तक इंतजार करना होगा, यह बड़ा सवाल है। जानकार सूत्रों का कहना है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले शायद ही नितिन नबीन की नई टीम की घोषणा हो। इस बात को नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार के दो साल पूरे होने से भी जोड़ा जा रहा है। ध्यान रहे जून में मोदी सरकार के दो साल पूरे होंगे। उस समय सरकार में फेरबदल की चर्चा भी है और उससे पहले संगठन को भी नया रूप दिया जाएगा।

जानकार सूत्रों का कहना है कि नितिन नबीन की टीम में ऊपर बताए गए कुछ अनुभवी और पुराने नेताओं के साथ साथ नए चेहरों को भी जगह दी जाएगी। बताया जा रहा है कि नए चेहरों में क्षेत्रीय संतुलन बनाने पर भी ध्यान है। इसमें उत्तर प्रदेश चुनाव पर भी खास नजर रहेगी। जानकार सूत्रों का कहना है कि अगर सुधांशु त्रिवेदी केंद्र में मंत्री नहीं बनते हैं तो संगठन में महामंत्री बनेंगे। तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे के अन्नामलाई को राष्ट्रीय टीम में जगह देने की चर्चा है। हालांकि उन्होंने तमिलनाडु के चुनाव से अपने को दूर करके अपना नुकसान किया है। दक्षिण भारत से वनाथी श्रीनिवास और सीटी रवि के नाम की भी चर्चा है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे बिप्लब देव को महामंत्री बनाया जा सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नाम की भी चर्चा है। पार्टी के सात महामंत्रियों में से कम से कम चार चेहरे बिल्कुल नए होंगे। अलग अलग राज्यों से युवा चेहरों की पहचान की जा रही है, जिनको सचिव बनाया जा सकता है। कई चेहरे ऐसे होंगे, जो इस समय राज्यों के चुनाव में काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को उम्र और अनुभव को देखते हुए उसी के आसपास की उम्र और अनुभव के लोगों को उनकी टीम में रखा जाएगा। अगले साल होने वाले सात राज्यों के चुनाव के लिहाज से भी संतुलन बनाया जाएगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo