जुबिन मामले में राजनीति बंद हो

Categorized as राजनीति

असम में विधानसभा का चुनाव होने वाला है और उससे पहले सभी पार्टियों ने सिंगर जुबिन गर्ग की मौत के मामले को राजनीति का हथियार बना दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले दिन से कहना शुरू कर दिया कि यह सामान्य मौत नहीं है, बल्कि हत्या है और इसके बाद उन्होंने जुबिन को न्याय दिलाने का अभियान शुरू कर दिया। दूसरी ओर कांग्रेस और उसके नेता गौरव गोगोई दावा कर रहे हैं कि सरकार जुबिन को न्याय दिलाने में नाकाम रही है। इस चक्कर में तीन आरोपी जेल में बंद हैं। पिछले हफ्ते उनकी जमानत खारिज हो गई।

दूसरी ओर सिंगापुर में जहां जुबिन की मौत हुई वहां की पुलिस ने अदालत को बताया है कि यह डूबने से हुई सामान्य मौत का मामला है और इसमें कोई साजिश नहीं हुई थी। करीब तीन दर्जन गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर सिंगापुर पुलिस ने कहा कि जुबिन गर्ग नशे में थे और उन्होंने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था, जिसकी वजह से वे डूबे और उनकी मौत हो गई। सोचों, जहां घटना हुई वहां की पुलिस से सामान्य मौत मान रही है लेकिन वहां से हजारों किलोमीटर दूर असम में कमर कस कर बैठी है कि यह हत्या है। चुनावी में फायदा लेने के लिए कहीं ऐसा न हो कि काल्पनिक हत्यारों को जेल में ही बंद रखा जाए।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo