पंकज चौधरी क्या अब इस्तीफा देंगे?

Categorized as राजनीति

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी इस समय दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वैसे यह कोई बड़ी या अनहोनी बात नहीं है। कुछ समय पहले तक जेपी नड्डा भी दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे थे। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री दोनों थे। सीआर पाटिल भी गुजरात के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री थे। इसी तरह केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी को पिछले दिनों उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया तो वे दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पहले कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार में फेरबदल करेंगे तो पंकज चौधरी को मंत्री पद से मुक्त कर दिया जाएगा और वे उत्तर प्रदेश के संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

लेकिन अब कहा जा रहा है कि नरेंद्र मोदी पता नहीं कब मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे इसलिए उसका इंतजार करने की बजाय पंकज चौधरी का मंत्री पद से इस्तीफा कराया जाए। पहले इसलिए इस्तीफा नहीं कराया गया क्योंकि वे वित्त राज्यमंत्री थे और बजट की तैयारी चल रही थी। बजट से पहले वित्त राज्य मंत्री का इस्तीफा होता तो उसका गलत मैसेज जाता, भले बजट बनाने में उनका कोई रोल हो या नहीं हो। अब बजट पेश हो गया है तो कहा जा रहा है कि पंकज चौधरी इस्तीफा देंगे। ध्यान रहे उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और अगले साल मार्च में वहां चुनाव होने वाले हैं। इसलिए वहां दोहरी जिम्मेदारी वाला नेता नहीं चलेगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo