लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ेंगी

Categorized as राजनीति

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने रोजाना की सुनवाई की तारीख तय कर दी है। अदालत ने कहा है कि नौ मार्च से इस मामले की रोज सुनवाई होगी। ध्यान रहे यह मामला लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहने के दौरान का है। यानी 2004 से 2009 के बीच का मामला है यह। सोचें, 16 साल के बाद मामला ट्रायल में जा रहा है। उसमें भी इसे रोकने या देरी करने की तमाम कोशिशें हुईं। इस मामले में आरोपी राबड़ी देवी ने जज बदलने की याचिका भी लगाई थी, जिसे जिला व सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दिया। इसी तरह दिन प्रतिदिन की सुनवाई रोकने का भी प्रयास हुआ था। लालू प्रसाद की सेबत का हवाला भी दिया गया था। लेकिन कोई दांव काम नहीं आया।

पिछली सुनवाई पर लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव इन चारों में से कोई भी हाजिर नहीं हुआ, जिससे इनके खिलाफ आरोप नहीं तय किया जा सका। लालू प्रसाद की दो बेटियां मीसा भारती और हेमा यादव पहुंचे और उन्होंने कहा कि वे इस मामले में बेकसूर हैं। अदालत ने कहा है कि बाकी आरोपी एक से 25 फरवरी के बीच किसी दिन स्वस्थ होकर अदालत आएं ताकि आरोप तय किया जा सके। उनको एक दिन पहले अदालत को और सीबीआई को सूचना देनी होगी। आरोप तय होने से पहले अदालत ने नौ मार्च से रोजाना की सुनवाई तय कर दी है। रोज सुनवाई का मतलब है कि तीन से चार हफ्ते में सुनवाई पूरी हो जाएगी। उसके बाद फैसले का इंतजार होगा। रेलने में आईआरसीटीसी में हुए कथित घोटाले का मामला भी इसी स्टेज में पहुंचा है। उसमें भी लालू प्रसाद के बच्चे आरोपी हैं। अगर इन मामलों में सजा होती है तो यह राजद की राजनीति के लिए बड़ा जटका होगा। ध्यान रहे बिहार में राजद कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। पार्टी चुनाव हारी है और पार्टी व परिवार दोनों जगह झगड़े चल रहे हैं। ऐसे में अगर भ्रष्टाचार के मामले में सजा होती है तो मुश्किल बहुत बढ़ेगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo