झारखंड में भाजपा क्या बनाएगी कार्यकारी अध्यक्ष

Categorized as राजनीति

यह बड़ा सवाल है क्योंकि 2024 के विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा ने पूर्व सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। उस समय माना गया था कि सवर्ण मतदाताओं की नाराजगी को देखते हुए और पार्टी के अघोषित चेहरा रहे बाबूलाल मरांडी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे निरंजन राय की चुनौती को कमजोर करने के लिए रविंद्र राय एक पद दिया गया था। चुनाव में भाजपा हार गई और उसके थोड़े दिन के बाद रविंद्र राय को कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। अब चुनाव की औपचारिकता पूरी करके भाजपा ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

बाबूलाल मरांडी इस समय भाजपा विधायक दल के नेता हैं और आदित्य साहू प्रदेश अध्यक्ष हैं। भाजपा ने आदिवासी और ओबीसी का समीकरण बनाया है। भाजपा को पता है कि आदिवासी उसको वोट नहीं दे रहे हैं। पिछले चुनाव में मरांडी के होने के बावजूद भाजपा लोकसभा चुनाव में पांच में से एक भी आरक्षित सीट नहीं जीत सकी और विधानसभा में भी 28 में से सिर्फ एक आरक्षित सीट उसे मिली है। पिछड़ी जातियों खास कर तेली, साहू का वोट उसको मिलता है। इसके अलावा बिहारी वोटर उसके समर्थक हैं। तभी कहा जा रहा है कि क्या भाजपा किसी अगड़ी जाति के नेता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाएगी। ध्यान रहे पिछड़ी जाति से आने वाली अन्नपूर्ण देवी केंद्र में मंत्री हैं। दूसरे मंत्री संजय सेठ हैं। तभी प्रदेश भाजपा नेता के कह रहे हैं कि भाजपा को या तो कोई सवर्ण चेहरा प्रदेश संगठन में आगे करना होगा या केंद्रीय कैबिनेट में लाना होगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo