पंजाब कांग्रेस का विवाद कैसे खत्म होगा

Categorized as राजनीति

राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं को बहुत सख्त संदेश दिया है। दिल्ली में पिछले दिनों पंजाब कांग्रेस के नेताओं की बैठक हुई, जिसमें आलाकमान की ओर से कहा गया कि नेता आपस में लड़ना बंद करें। यह भी कहा गया कि जाति और धर्म का मामला उठा कर पंजाब कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी और अकाली दल को मजबूत कर रहे हैं। उसके बाद से शांति बहाली हो गई है। लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ है। असल में पंजाब में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। फरवरी में चुनाव होगा। उससे पहले कांग्रेस के नेता अभी से नेतृत्व का मुद्दा सुलझाने में लग गए हैं। इसी वजह से दलित बनाम जाट का विवाद भी शुरू हुआ है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था। दलित सीएम बनाने का यह दांव कामयाब नहीं हुआ लेकिन चन्नी को कांग्रेस ने एक बड़े दलित चेहरे के तौर पर स्थापित कर दिया है।

अब चरणजीत सिंह चन्नी अपने को नेतृत्व का स्वाभाविक दावेदार मान रहे हैं। वे लोकसभा का चुनाव जीत गए और कृषि मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। उन्होंने पंजाब में 35 से 38 फीसदी दलित आबादी होने का मुद्दा उठाया और अपनी दावेदारी घोषित की। वे चाहते हैं कि अगले साल चुनाव के लिए उनको मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि दलितों की अनदेखी होती है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह वारिंग ने याद दिलाया कि पार्टी आलाकमान कैप्टेन अमरिंदर सिंह की जगह सुखजिंदर सिंह रंधावा को सीएम बनाने जा रहा थे। लेकिन एक जाट की दावेदारी खत्म कर दलित सीएम के रूप में चन्नी को शपथ दिलाई गई। इससे दलित बनाम जट्ट सिख का विवाद तेज हुआ है। दूसरे स्तर पर जट्ट सिख नेताओं रंधावा और वारिंग का अलग विवाद है। इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू अपने लिए प्रासंगिकता तलाश रहे हैं। इस विवाद में ही प्रताप सिंह बाजवा भी अपने लिए अवसर देख रहे हैं। इस बीच वारिंग ने कह दिया कि राज्य की 117 में से 80 सीटों पर नए उम्मीदवार उतारे जाएंगे। इसके बाद चन्नी समर्थक नेताओं ने आलाकमान तक अपनी शिकायत पहुंचाई।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo