जोर जबरदस्ती शाकाहार का प्रचार-प्रसार

Categorized as राजनीति

यह कमाल की खबर है कि पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है उसमें यात्रियों को मांसाहारी भोजन नहीं मिलेगा। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल से असम के बीच चलने वाली है। सोचें, दोनों राज्यों में मांसाहार का चलन है और खासकर पश्चिम बंगाल में तो मांस और मछली रोजाना के भोजन का हिस्सा है। पूजा के समय भी मांसाहार वहां वर्जित नहीं है। इस मुद्दे पर जब विवाद हुआ तो भाजपा के नेताओं ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने मिड डे मील में से मांसाहार हटा दिया है। सोचें, स्कूल में बच्चों को मांसाहार दिए जाने की तुलना ट्रेन के भोजन से की जा रही है। स्कूल में आमतौर पर भोजन ऐसा दिया जाता है, जो बनाने में आसान हो।

बहरहाल, यह सिर्फ वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का मामला नहीं है, बल्कि ओडिशा में एक जिले के कलेक्टर ने तो उससे भी आगे बढ़ कदम उठाया। ओडिशा के कोरापुट जिले के कलेक्टर ने एक आदेश जारी किया है और कहा है कि गणतंत्र दिवस के दिन यानी 26 जनवरी को जिले के किसी भी हिस्से में मांस, मछली, अंडा आदि की बिक्री नहीं होनी चाहि। मांसाहारी सामान बेचने वाली सारी दुकानें बंद रहनी चाहिए। इससे पहले इस तरह की बंदी की अपील नवरात्रों में या कांवड़ यात्रा के दौरान या जैन धर्म के पर्यूषण पर्व के समय देखने, सुनने को मिलती थी। अब गणतंत्र दिवस पर भी आदेश जारी हो रहा है। हालांकि यह पता नहीं है कि भाजपा सरकार की ओर से प्रयोग के तौर पर एक जिले में ऐसा कराया जा रहा है या अति भक्ति में एक जिले के कलेक्टर ने खुद ही आगे बढ़ कर ऐसा आदेश दिया है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo