अखिलेश यादव इमेज बदलने में लगे हैं

Categorized as राजनीति

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पार्टी की इमेज को एक बार फिर नया रूप देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले भी पार्टी को नया रूप देने के लिए कई कदम उठाए थे। हालांकि उस समय पार्टी के केंद्र में मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव थे इसलिए अखिलेश की पहल पर चर्चा नहीं हुई। लेकिन युवाओं को जोड़ने के लिए उन्होंने समाजवादी पार्टी के अंग्रेजी विरोध और कंप्यूटर विरोध को खत्म कराया था। उस चुनाव में सपा को अकेले बहुमत मिला था और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने थे। अब एक बार फिर वे पार्टी की इमेज बदलने में लगे हैं।

इसके तहत वे विजन इंडिया का आयोजन कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में विजन इंडिया का आयोजन किया, जिसमें न्यू एज टेक्नोलॉजी से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे पहले विजन इंडिया का आयोजन उन्होंने बेंगलुरू में किया था। यह भी कहा जा रहा है कि वे तेलंगाना के चंद्रशेखर राव की तरह अपनी पार्टी को अखिल भारतीय शक्ल देने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच अखिलेश यादव ने उत्तराखंड में पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने पार्टी के पुराने कार्यकर्ता शुभम गिरी को यह जिम्मेदारी दी है। उत्तर प्रदेश में चल रह ब्राह्मण बनाम ठाकुर के विवाद के बीच उत्तराखंड में ब्राह्मण अध्यक्ष की नियुक्ति के खास मतलब है। गौरतलब है कि अखिलेश यादव प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए अपमानजनक व्यवहार और उनके अनशन के मामले में लगातार उनका समर्थन कर रहे हैं। यह दिलचस्प है कि अखिलेश और मायावती दोनों ब्राह्मणों को सम्मान दिलाने की बात कर रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo