बिहार कांग्रेस के प्रभारी और अध्यक्ष से नाराजगी

Categorized as राजनीति

जिस समय भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व चल रहा था यानी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो रहा था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को कुर्सी पर बैठाया, उनके पीछे खड़े हुए और उससे पहले कहा कि नितिन नबीन उनके भी बॉस हैं और पूरी पार्टी नितिन नबीन के नाम के नारे लगा रही थी। उसी समय राहुल गांधी द्वारा नियुक्त किए गए बिहार के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू पटना पहुंचे। पटना हवाईअड्डे पर उनको रिसीव करने के लिए सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम पहुंचे थे। राजेश राम के साथ भी कोई व्यक्ति नहीं था। कांग्रेस का एक भी नेता हवाईअड्डे पर नहीं पहुंचा।

बाद में कांग्रेस की टिकट से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके एक नेता ने सोशल मीडिया पर फोटो डाली और तंज करते हुए लिखा, ‘बिहार चुनाव की अपार सफलता के बाद प्रभारी महोदय पहली बार पटना पहुंचे तो हवाईअड्डे पर प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी दोनों ने एक दूसरे का स्वागत किया’। असल में चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी ने पता नहीं किस रणनीति के तहत तत्कालीन अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को हटा दिया था और उनकी जगहल राजेश राम को अध्यक्ष बनाया था। इसी तरह मोहन प्रकाश की जगह अल्लावरू प्रभारी बने थे। दोनों की राजनीति का लब्बोलुआब यह था कि कांग्रेस 70 की जगह 61 सीटों पर लड़ी, जिसमें 10 पर दोस्ताना मुकाबला हुआ और 19 की जगह सिर्फ छह सीट जीती। अब वो छह विधायक भी लापता हैं और प्रदेश अध्यक्ष के बुलाए किसी कार्यक्रम में नहीं शामिल होते हैं। खबर है कि ये छह विधायक सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा या जदयू की ओर जाने का रास्ता तलाश रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo