अमेरिका, चीन को तेवर नहीं दिखाते

Categorized as राजनीति

विदेश मंत्री एस जयशंकर अपनी रील्स के लिए बहुत चर्चित रहे हैं। आंख से लेजर लाइट निकलने वाली उनकी रील्स भाजपा इकोसिस्टम के लोग खूब शेयर करते हैं। लेकिन वे भी अपने तेवर दिखाने के लिए बड़ी सावधानी से देशों का चयन करते हैं। अभी उन्होंने पोलैंड के सामने तेवर दिखाए। पोलेंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री भारत के दौरे पर थे तो जयशंकर ने उनसे कहा कि उनका देश पाकिस्तान के साथ ज्यादा नजदीकी दिखा रहा है, जबकि पाकिस्तान आतंकवादियों के इकोसिस्टम को प्रमोट करता है और भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियां कराता है। उन्होंने पोलैंड को इससे दूर रहने को है।

लेकिन ऐसा ही तेवर जयशंकर अमेरिका, रूस और चीन के सामने नहीं दिखाते हैं। ध्यान रहे पाकिस्तान से इन दिनों सबसे ज्यादा करीबी अमेरिका दिखा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर को बुला कर व्हाइट हाउस में सम्मानित किया। मुनीर को ट्रंप ने लंच कराया और महान जनरल बताया। चीन और रूस से भी पाकिस्तान की दोस्ती खूब बढ़ी हुई है। लेकिन भारत की ओर से जिस तरह की चेतावनी पोलैंड को दी गई वैसी चेतावनी कभी भी अमेरिका को नहीं दी जाती है। चीन पाकिस्तान को अपना ऑल वेदर फ्रेंड बताता है तो भारत की ओर से नहीं कहा जाता है कि ऐसा मत करो क्योंकि चीन आतंकवादी देश है। हमारे विदेश मंत्री का सारा तेवर छोटे और कमजोर देशों के लिए आरक्षित है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo