बंगाल में मतदाता सूची का विवाद

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का विवाद समाप्त ही नहीं हो रहा है। लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज का विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, जिसमें सर्वोच्च अदालत ने चुनाव आयोग को 10 दिन का समय दिया है और कहा है कि इस श्रेणी में चुनाव आयोग ने जितने लोगों को नोटिस भेजा है, अगले 10 दिन में उनकी बात सुन कर, उनसे दस्तावेज लेकर जरूरी सुधार किया जाए। ममता बनर्जी की पार्टी इसे अपनी जीत बता रही है। लेकिन हैरानी की बात है कि इस किस्म की गड़बड़ियां बिहार में भी थीं तो वहां कोई विवाद क्यों नहीं हुआ? चुनाव आयोग ने वहां नोटिस भेज कर लोगों के नाम काटने की चेतावनी क्यों नहीं दी?

सबसे पहले यह समझने की जरुरत है कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज क्या हैं? अगर किसी नाम की स्पेलिंग गलत है, माता या पिता के नाम की मैचिंग में गड़बड़ी है या उनके नाम की स्पेलिंग गलत है या पिता और पुत्र की उम्र में 15 साल से कम का अंतर है तो ऐसे सवा करोड़ लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। चुनाव आयोग ने पांच से ज्यादा भाई बहन वाले लोगों को नोटिस भेजा है। इसमें कुछ गड़बड़ियां टाइपिंग की हैं और कुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड सिस्टम की भी हैं। बिहार में ऐसी गड़बड़ियां 93 लाख पकड़ी गई थीं। लेकिन कोई विवाद नहीं हुआ। बंगाल में ज्यादा विवाद हो रहा है। किसी के नाम में कुमार छूटा है तो किसी के नाम दत्त की स्पेलिंग अलग है तो किसी में मोहम्मद पूरा या शॉर्ट में लिखा हुआ है। ऐसी गड़बड़ियों को बीएलओ से ठीक कराना चाहिए। इसके लिए किसी मतदाता का नाम काटना उचित नहीं है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo