बंगाल के लिए मोदी बदल रहे हैं

Categorized as राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या पश्चिम बंगाल के लिए अपने को बदल रहे हैं? यह दावा ममता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर सीट के सांसद अभिषेक बनर्जी ने किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी पहले बंगाल आते थे तो जय श्रीराम का नारा लगाते थे लेकिन अब जय मां काली बोलते हैं। असल में प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के पश्चिम बंगाल दौर् पर गए थे। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर जम कर हमला बोला और पोरिबर्तन दोरकार यानी परिवर्तन की दरकार है का नारा दिया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि बंगाल को लेकर जितना प्रेम उनके मन में है उतना किसी के मन में नहीं। उन्होंने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाने से लेकर बांग्ला को क्लासिकल भाषा का दर्जा मिलने तक के कई उदाहरण दिए।

इसके बाद ही अभिषेक बनर्जी हमलावर हुए और उन्होंने कहा कि इतने बरसों से नरेंद्र मोदी प्रयास कर रहे हैं लेकिन वे बंगाल के लोगों को नहीं बदल पाए है। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग नहीं बदले हैं, बल्कि नरेंद्र मोदी बदल गए हैं। अब वे जय मां काली के नारे लगा रहे हैं। अभिषेक ने यह भी दावा किया कि वे जल्दी ही जय बांगला का नारा लगाएंगे। इसके बावजूद भाजपा इस बार 50 सीटों पर सिमटने वाली है। असल में ममता बनर्जी ने बांग्ला भाषा की अस्मिता और संस्कृति के साथ साथ इस बार धर्म का मामला भी आगे बढ़ाया है। जगन्नाथ धाम मंदिर बनवाने के बाद अब वे दुर्गा मंद्रि और महाकाल मंदिर भी बनवा रही हैं। इसलिए भाजपा को कुछ समस्या हो रही है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo