दावोस से क्या लेकर लौटेंगे हेमंत सोरेन

Categorized as राजनीति

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्विट्जरलैंड के दावोस गए हैं। पहली बार झारखंड का कोई मुख्यमंत्री विश्व आर्थिक मंच की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दावोस गया है। इस तरह हेमंत सोरेन बिग लीग में शामिल हो गए हैं। दावोस जाने वाले मुख्यमंत्रियों की सूची में हिंदी पट्टी के सिर्फ दो ही मुख्यमंत्रियों के नाम हैं। एक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हैं तो दूसरे झारखंड के हेमंत सोरेन हैं। इनके अलावा सारे ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो औद्योगिक रूप से विकसित राज्यों के हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से लेकर आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के रेवंत रेड्डी इसमें शामिल होने गए हैं।

मुख्यमंत्रियों के अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी इसमें शामिल होने गए हैं। दुनिया के तीन हजार से ज्यादा सबसे महत्वपूर्ण लोग दावोस पहुंचे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पांच मंत्रियों के साथ गए हैं। इस बार वहां अमेरिका ने यूएस हाउस बनाया है। ज्यादातर बड़े उद्योगपति और प्रौद्योगिकी से जुड़े लोग पहुंचे हैं। सवाल है कि वहां हेमंत सोरेन क्या बेचेंगे? किस तरह का एमओयू साइन करेंगे? ध्यान रहे पहले कई बार घरेलू निवेश सम्मेलनों में लाखों करोड़ रुपए के एमओयू साइन हुए लेकिन जमीन पर कुछ नहीं उतरा। तभी उनकी दावोस यात्री की कामयाबी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo