कांग्रेस और लेफ्ट कैच 22 सिचुएशन में

Categorized as राजनीति

कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां चिंता में हैं। उनको तय करना है कि पश्चिम बंगाल और केरल के विधानसभा चुनाव में क्या करना है। यह कैच 22 सिचुएशन है, जिसे हिंदी में सांस छुछुंदर वाली गति कहते हैं। पिछली बार कांग्रेस और लेफ्ट ने पश्चिम बंगाल में मिल कर चुनाव लड़ा था और केरल में दोनों एक दूसरे के खिलाफ लड़े थे। इसका कोई फायदा पश्चिम बंगाल में तो नहीं हुआ लेकिन केरल में कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो गया। पांच साल विपक्ष में रहने के बाद कांग्रेस सत्ता में वापसी को लेकर पूरे भरोसे में थी क्योंकि केरल में हर पांच साल में सत्ता बदलती है। लेकिन 2021 में पांच साल पर सत्ता बदलने का रिवाज बदल गया। वामपंथी पार्टियों का मोर्चा लगातार दूसरी बार सत्ता में आ गया। कांग्रेस के नेताओं को लग रहा है कि उस समय यह मैसेज हो गया कि कांग्रेस और लेफ्ट एक ही हैं। इसलिए दिल्ली के लिए कांग्रेस को और केरल के लिए लेफ्ट को चुनने का फैसला कर लिया लोगों ने। इस बार कांग्रेस ऐसा कोई मैसेज नहीं बनने देना चाहती है। वह लेफ्ट से लड़ने का मैसेज बनाना चाहती है। इसलिए बंगाल में भी अलग लड़ने का फैसला हो सकता है। दूसरी ओर लेफ्ट को लग रहा है कि अगर बंगाल में तालमेल हो जाए तो केरल में मैसेज बन जाएगा। दोनों को इस पर भी विचार करना है कि बंगाल में अलग अलग लड़ने का नतीजों पर क्या असर होगा, कहीं ऐसा न हो उसका फायदा भाजपा को हो जाए।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo