पंकज चौधरी का शक्ति प्रदर्शन

Categorized as राजनीति

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शक्ति प्रदर्शन किया है। अध्यक्ष बनने के एक महीने बाद तक सामान्य ढंग से राजनीति कर रहे पंकज चौधरी शनिवार को लखनऊ से अयोध्या गए। वहां उन्होंने एक मीटिंग रखी थी। लखनऊ से अयोध्या पहुंचने में पंकज चौधरी को तीन घंटे की जगह 10 घंटे का समय लगा। रास्ते में कुल 55 जगहों पर उनका स्वागत किया गया और अयोध्या पहुंचते पहुंचते उनके काफिले में गाड़ियों की संख्या बढ़ते बढ़ते 12 हजार के करीब पहुंच गई थी। भाजपा के कई नेताओं और स्वतंत्र रूप से राजनीतिक विश्लेषण करने वालों का भी कहना है कि हाल के दिनों में इस तरह का शक्ति प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था। भाजपा कार्यकर्ताओं की जैसी भीड़ उमड़ी वह कुछ तो तैयारी के कारण थी लेकिन ज्यादातर लोग अपने आप पहुंचे। तभी इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए बड़ी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि पंकज चौधरी कुर्मी जाति से आते हैं और केंद्र में वित्त राज्य मंत्री हैं। उनके चयन में सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि वे भी गोरखपुर जिले से आते हैं, जहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। एक ही जिले से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष दोनों बना कर पता नहीं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने क्या मैसेज दिया है लेकिन पहले दिन से टकराव की कहानियां चल रही हैं। पिछले दिनों योगी आदित्याथनाथ दिल्ली आए थे और नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और नितिन नबीन चारों से मिल कर गए लेकिन अभी तक कैबिनेट में फेरबदल का फैसला नहीं हो पाया है। पिछले तीन साल से योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार में फेरबदल नहीं कर पाए हैं और अब चुनाव एक साल रह गया है। इस बीच पंकज चौधरी का शक्ति प्रदर्शन है। क्या भाजपा इस बार चुनाव से पहले रणनीति के तहत पिछड़ा चेहरा आगे कर रही है? ध्यान रहे 2017 का चुनाव भी भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्य के चेहरे पर जीता था। वे कोईरी जाति से आते हैं। गैर यादव पिछड़ी जातियों में कोईरी, कुर्मी और लोध सबसे अहम हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo