भाजपा के बड़बोले अध्यक्ष ने नुकसान किया

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र में भाजपा के नेता लातूर के झटके को बड़ा मान रहे हैं। लातूर में पिछली बार भाजपा जीती थी लेकिन इस बार वह हार कर बाहर हो गई है और कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। इसका कारण महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का दिया गया बड़बोला बयान है। चव्हाण ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसका असर इस क्षेत्र में देखने को मिला। लोगों ने अपने प्रिय नेता दिवंगत विलासराव को श्रद्धांजलि देने के लिए जम कर वोटिंग की और भाजपा को हराया।

असल में चव्हाण ने अपनी सभा में भीड़ देख कर उत्साहित होते हुए कह दिया था कि इस बार यह गारंटी है कि विलासराव देशमुख की मेमोरी को लातूर से मिटा दिया जाएगा। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई तो स्थानीय कांग्रेस विधायक और विलासराव देशमुख के बेटे धीरज देशमुख ने नाराजगी प्रकट की। नतीजा यह हुआ कि लातूर में लोगों ने 70 फीसदी से ज्यादा मतदान किया और कांग्रेस को बड़ी जीत दिलाई। ध्यान रहे पूरे महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव में सिर्फ 53 फीसदी वोट हुआ है लेकिन लातूर में 70 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े और 70 सीटों वाले नगर निगम में कांग्रेस ने 40 सीटें जीत ली। 36 सीट जीत कर पिछली बार पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली भाजपा 22 सीट पर आ गई।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo