भाजपा, जदयू में शह मात का खेल

Categorized as राजनीति

बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यू के बीच शह मात का खेल चल रहा है। भाजपा इंतजार में बैठी है कि नीतीश कुमार सेहत के हवाले रिटायर हों तो भाजपा का सीएम बने और दूसरी ओर नीतीश कुमार कड़ाके की ठंड में समृद्धि यात्रा पर निकल गए। वे पूरे प्रदेश की यात्रा करेंगे। भाजपा का इंतजार लंबा होता जा रहा है। इस बीच जनता दल यू के नेताओं ने अपने विधायकों की संख्या बढ़ा कर सबसे बड़ी पार्टी बनने का दांव खेलने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि भाजपा नेता इस गेम से परिचित हैं इसलिए वे भी अपनी तैयारी कर रहे हैं। जनता दल यू की नजर कांग्रेस के छह विधायकों पर है तो भाजपा की नजर अपने ही सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीन विधायकों पर है। कांग्रेस की सहयोगी आईआईपी के इकलौते विधायक आईपी गुप्ता पर भी भाजपा की नजर है तो दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक सतीश यादव उर्फ पिंटू यादव पर जनता दल यू की नजर है।

असल में यह खींचतान पहले दिन से दिख रही है। भाजपा के कई नेताओं ने दबी जुबान में आरोप लगाया कि वोटों की गिनती के दिन प्रशासन की मदद से नजदीकी मुकाबले वाली सीटों पर जदयू के कई उम्मीदवारों को कम वोट के अंतर से जिताया गया, जबकि ऐसे ही मुकाबले वाली सीटों पर भाजपा को हारने दिया गया या हरा दिया गया। जदयू नेताओं को इसका अफसोस था कि उनकी सीटें भाजपा से कम कैसे रह गईं या राजद को इतनी सीटें क्यों नहीं आईं कि भाजपा पर हमेशा यह दबाव रहे कि जदयू और राजद साथ मिल कर सरकार बना सकते हैं। वहीं खींचतान अब भी चल रही है। दोनों में सबसे बड़ी पार्टी बनने की होड़ है। अगर कांग्रेस के छह विधायक और बसपा के एक विधायक जदयू के साथ जाते हैं तो उसकी संख्या 92 होगी और अगर उपेंद्र कुशवाहा के तीन विधायक और आईपी गुप्ता भाजपा के साथ जाते हैं तो भाजपा की संख्या 93 होगी।

हालांकि अभी तुरंत ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है। इस बात की चर्चा इसलिए शुरू हो गई क्योंकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने दही चूड़ा का भोज दिया तो उसमें कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं पहुंचा। ध्यान रहे कांग्रेस के छह विधायकों में से दो मुस्लिम हैं। कुल चार सीमांचल के विधायक हैं। वे भाजपा के साथ जाने की जोखिम नहीं ले सकते हैं। बहरहाल, अगर भाजपा और जदयू का शह मात का खेल नंबर गेम में जाता है तो ओवैसी की पार्टी के पांच विधायक अपना समर्थन जदयू के साथ दिखाएंगे। हो सकता है कि पिछली बार की तरह ओवैसी की पार्टी टूट जाए और उनके चार विधायक जदयू के साथ चले जाएं। सत्ता के लिए भाजपा और जदयू में अगर वास्तव में टकराव शुरू होता है तो राजद का समर्थन भी निश्चित रूप से जदयू के साथ रहेगा। हालांकि अभी ऐसा नहीं हो रहा है। भाजपा के नेताओं की पैनी नजर हर घटनाक्रम पर है। कहा जा रहा है कि उनका संपर्क तेजस्वी यादव की पार्टी के भी कई विधायकों पर है। सो, अगर टकराव हुआ तो बहुत उठापटक होगी और नीतीश कुमार की स्थिति अभी ऐसी नहीं दिख रही है वे खेल को संभाल सकेंगे। उनके आसपास ईमानदार और प्रतिबद्ध लोगों की कमी हो गई है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo