चीनी नेताओं से क्यों मिले भाजपा, आरएसएस के नेता?

Categorized as राजनीति

कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों और भाजपा पर किए जा रहे हमलों को छोड़ दें तब भी सवाल है कि आखिर भाजपा के नेता और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के पदाधिकारी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं से क्यों मिले? भारत के दौरे पर आए सीपीसी के प्रतिनिधिमंडल से पहले भाजपा नेताओं की बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई, जिसमें भाजपा के महासचिव अरुण सिंह शामिल हुए। इसके बाद संघ के कार्यालय में दत्तात्रेय होसबाले के नेतृत्व में संघ का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला। ऐसे समय में जब चीन के साथ भारत के संबंध बहुत अच्छे नहीं हैं, इस मुलाकात का क्या कारण हो सकता है? ध्यान रहे पिछले साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने खुल कर पाकिस्तान का साथ दिया था और भारत के उप सेना प्रमुख राहुल सिंह ने कहा था कि भारत की सेना चीन के खिलाफ लड़ रही थी। इसके अलावा चीन ने अरुणाचल का विवाद तेज किया है तो शक्सगाम घाटी को अपना बता कर उसमें निर्माण कर रहा है। ऐसे समय में अगर कोई बहुत बड़ा कारण नहीं है तो यह मुलाकात नहीं होती।

अब सवाल है कि बड़ा कारण क्या है? क्या अमेरिका के साथ चल रहे टैरिफ वार में भारत सरकार चीन से अपनी नजदीकी दिखा कर शह मात का खेल कर रही है? क्या अमेरिका को दिखाया जा रहा है कि सिर्फ सरकार के स्तर पर ही नहीं, बल्कि पार्टी के स्तर पर भी भाजपा ने चीन से नजदीकी बढ़ाई है? अगर ऐसा है तो यह बहुत खराब कूटनीति है। कूटनीति के साथ साथ घरेलू राजनीति में भी इसको भाजपा की बहुत बड़ी गलती मान सकते हैं। कुछ दिन पहले तक भाजपा की ओर से इस बात को लेकर कांग्रेस पर हमले होते थे कि वे चीन के राजदूत से मिले थे और कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल चीन गया था या चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के साथ कांग्रेस ने कोई एमओयू साइन किया है। लेकिन अब भाजपा और संघ ने खुद ही चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं से मुलाकात को वैधता दी है। तभी सोशल मीडिया में भाजपा इकोसिस्टम के लोग सीपीसी नेताओं से मुलाकात की फोटो को बहुत खराब ऑप्टिक्स बता रहे हैं। अच्छा हुआ, जो संघ ने मुलाकात की फोटो नहीं जारी की।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo