सीधे मुस्लिम महिला क्यों नहीं बोलते ओवैसी?

Categorized as राजनीति

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी हों या उनकी पार्टी के प्रवक्ता वारिस पठान हों, ये जब भी मुस्लिम महिला का जिक्र करते हैं तो कहते हैं कि बुरके वाली मुस्लिम महिला। ओवैसी ने पिछले दिनों कहा कि उनको यकीन है कि एक दिन बुर्के वाली मुस्लिम बहन इस देश की वजीर ए आजम यानी प्रधानमंत्री बनेगी। उन्होंने कहा कि हम रहें या न रहें लेकिन यह होगा। इससे पहले उन्होंने और वारिस पठान दोनों ने मुंबई नगर निगम के चुनाव में कहा कि इस बार कोई बुर्के वाली मुस्लिम महिला मुंबई की मेयर बनेगी। दोनों ने बार बार कहा कि मुस्लिम राष्ट्रपति बन चुका है तो प्रधानमंत्री और मेयर भी बनेगा।

अब सवाल है कि ये नेता सीधे मुस्लिम महिला क्यों नहीं बोलते हैं? वे क्यों चाहते हैं कि बुर्के वाली महिला ही मेयर या प्रधानमंत्री बने? इस देश में करोड़ों मुस्लिम महिलाएं हैं, जो बुर्का नहीं पहनती हैं। जीवन के अलग अलग क्षेत्रों में काम करती हैं और अपनी पहचान बनाई है। उनको क्यों नहीं मेयर और प्रधानमंत्री बनना चाहिए? तभी ओवैसी और उनकी पार्टी के नेताओं पर संदेह होता है कि वे किसी मुस्लिम महिला को मेयर या प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। उनकी मंशा उनको उच्च पद पर देखने की नहीं है, बल्कि ऐसा लगता है कि वे सभी मुस्लिम महिलाओं को अनिवार्य रूप से बुर्का पहनाना चाहते हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो वे सीधे कहते कि एक दिन कोई मुस्लिम महिला मुंबई की मेयर या इस देश की प्रधानमंत्री बनेगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo