मतदान से ठीक पहले महिलाओं को मिलेगा पैसा

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र में 29 शहरी निकायों का चुनाव 15 जनवरी को होने वाला है। इसमें बृहन्नमुंबई महानगर निगम यानी बीएमसी का चुनाव भी है। इसके अलावा पुणे, ठाणे, नासिक, नागपुर जैसे तमाम शहरों में निगम का चुनाव है, जिसके बाद इन शहरों के मेयर चुने जाएंगे। 15 जनवरी को मतदान से ठीक पहले 14 जनवरी को राज्य सरकार महाराष्ट्र की महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना का पैसा ट्रांसफर करेगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने डेढ़ हजार रुपए देती है। लेकिन दो महीने का पैसा रोका गया है। दिसंबर और जनवरी का तीन हजार रुपया एक साथ 14 जनवरी को महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा और अगले दिन वे वोट डालने जाएंगी। पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना में गड़बड़ियों को पकड़ने और अयोग्य लोगों की पहचान कर उनका नाम इस योजना से हटाने का काम भी रोक दिया है।

मतदान से ठीक पहले सरकारी खजाने से अलग अलग समूहों के खातों में पैसा ट्रांसफर करने की ऐसी परंपरा बन गई है कि जो भी पार्टी सरकार में है उसने पूरी निष्ठा के साथ इसे अपना लिया है। झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने इसी तरह 2024 के नवंबर में मतदान से ठीक पहले महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए तो बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में पैसे भेजे। अब महाराष्ट्र में शहरी निकायों के चुनावों में भाजपा की सरकार भी यही काम कर रही है। तभी कांग्रेस या शिव सेना के विरोध का कोई अर्थ नहीं है। दोनों ने राज्य चुनाव अधिकारी को चिट्ठी लिखी है और शिकायत की है लेकिन चूंकि योजना पहले से चल रही है और हर महीने महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जाते हैं तो चुनाव आयोग इसे आचार संहिता का उल्लंघन नहीं मानेगा। लेकिन यह स्पष्ट रूप से वोट को प्रभावित करने का मामला है। इससे राज्यों की वित्तीय स्थिति बिगड़ रही है वह अलग मामला है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo