महाराष्ट्र के स्पीकर नार्वेकर का जलवा

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र में ऐसा लगता है कि भाजपा की कोई नीति या नियम काम नहीं करता है। वहां के नेता अपने हिसाब से फैसले करते हैं और अपने हिसाब से राजनीति करते हैं। स्थानीय निकाय चुनावों में जिस तरह का गठबंधन हुआ है वह भी प्रदेश की राजनीतिक मिजाज की मिसाल है। वहां सभी पार्टियां सभी पार्टियों के साथ तालमेल करके लड़ रही हैं। जितनी पार्टियां हैं उनके साथ जितने संभावित समीकरण बन सकते हैं उतने समीकरण हैं। परम्यूटेशन और कंबीनेशन का सारा गणित इसके आकलन में फेल हो जाएगा। बहरहाल, भाजपा का एक नियम परिवारवाद को रोकने का है। एक ही परिवार के दो लोगों को चुनाव लड़ाने में भी भाजपा हिचकती है। लेकिन महाराष्ट्र में इस नियम को लगता है कि कोई नहीं मानता है।

इस मामले में सबसे दिलचस्प कहानी विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर की है। राहुल नार्वेकर अपने परिवार के तीन लोगों को बीएमसी का चुनाव लड़वा रहे हैं। परिवार के तीनों लोग उनको विधानसभा क्षेत्र कोलाबा की तीन अलग अलग सीटों से लड़ रहे हैं। इतना ही नहीं यह आरोप भी है कि उन्होंने खुद मौजूद रह कर नामांकन कराया और दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों के नामांकन रुकवाए या उनको रद्द कराया। कोलाबा विधानसभा क्षेत्र में वार्ड नंबर 226 से नार्वेकर के भाई मकरंद नार्वेकर चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने सिर्फ एक निर्दलीय उम्मीदवार की चुनौती है। वार्ड नंबर 225 में मकरंद की पत्नी हर्षिता नार्वेकर चुनाव लड़ रही हैं और उनके सामने दोनों शिव सेना की चुनौती है। इसके बाद वार्ड नंबर 227 में नार्वेकर की बहन गौरी शिवालकर चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने सिर्फ उद्धव ठाकरे की शिव सेना की चुनौती है। इस तरह के परिवारवाद को लेकर भाजपा में सवाल उठ रहे हैं तो दूसरी ओर विपक्षी पार्टियां आरोप लगा रही हैं कि सत्ता का दुरुपयोग करके स्पीकर ने उम्मीदवारों को नामांकन से रोका या नामांकन रद्द कराए।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo