कांग्रेस के प्रदर्शन की तारीख बढ़ती जा रही है

Categorized as राजनीति

संसद के मानसून सत्र में सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेगा को समाप्त कर उसकी जगह विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण यानी वीबी जी राम जी बिल पास कराया, जो राष्ट्रपति की मंजूरी से कानून बन गया है। जिस समय यह बिल पास हुआ उस समय लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश में नहीं थे इसलिए संसद की बहस में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया। लेकिन उसी समय कांग्रेस पार्टी ने तय किया कि वह पूरे देश में इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगी। यह बात 19 दिसंबर से पहले की है। बताया गया कि कांग्रेस का प्रदर्शन 28 दिसंबर को उसके स्थापना दिवस के दिन शुरू होगा। इसके लिए कांग्रेस ने 27 सितंबर को कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक बुलाई थी।

खबर है कि जी राम जी बिल के खिलाफ ‘मनरेगा बचाओ’ आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए सीडब्लुसी की बैठक बुलाई गई थी लेकिन वह बैठक कांग्रेस संगठन की कमजोरियों पर शिफ्ट हो गई क्योंकि दिग्विजय सिंह ने उससे ठीक पहले सोशल मीडिया में एक पुरानी तस्वीर पोस्ट करके भाजपा और आरएसएस के संगठन की तारीफ कर दी थी। इसके बाद चर्चा इस पर होती रही कि कांग्रेस का संगठन कैसे मजबूत किया जाए। हालांकि बताते हैं कि राहुल गांधी खुश नहीं थे और उन्होंने 28 दिसंबर को पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह से अपनी नाराजगी जाहिर भी कर दी।

बहरहाल, कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस पार्टी पांच जनवरी से प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस की इस योजना को देखते हुए भाजपा की ओर से तय किया गया कि वह पूरे देश में जागरूकता अभियान शुरू करेगी और लोगों को जी राम जी कानून के फायदे बताएगी। भाजपा का यह जागरूकता अभियान शुरू हो गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक बुलाई, जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेता शामिल हुए। भाजपा का अभियान शुरू हो गया लेकिन कांग्रेस के प्रदर्शन की तारीख अब पांच से बढ़ कर 10 जनवरी हो गई है। सोचें, 28 दिसंबर, फिर पांच जनवरी और फिर 10 जनवरी। कहा जा रहा है कि 10 जनवरी को एक साथ पूरे देश में प्रदर्शन होगा। इसके अगले दिन उपवास रखा जाएगा और फिर उसके बाद प्रदर्शन जारी रहेगा। मनरेगा बचाने के लिए लोगों को एकजुट किया जाएगा और प्रदेश से लेकर जिला और प्रखंड स्तर तक प्रदर्शन होगा। इसमें कांग्रेस के सभी नेता शामिल होंगे।

जानकार सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने इसे बड़ा आंदोलन बनाने का फैसला किया है इसलिए तैयारी में समय लग रहा है। लेकिन साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि राहुल गांधी की वजह से कार्यक्रम टल रहा है। जी राम जी बिल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी जर्मनी में थे। फिर आए तो ईयर एंड और नए साल का उनके परिवार का रणथंभौर का कार्यक्रम था, जहां उनके भांजे रेहान वाड्रा की सगाई होनी थी। अब वे नए साल की छुट्टी मनाने वियतनाम चले गए हैं। इसलिए पार्टी के प्रदर्शन का कार्यक्रम टलता जा रहा है। लेकिन कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि राहुल गांधी प्रदर्शन में शामिल होंगे और इसे भारत जोड़ो यात्रा की तरह बड़ा आंदोलन बनाएंगे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo