तेल पर सरकार की गजब कमाई

Categorized as राजनीति

साल 2025 जा रहा है और इसका लेखा जोखा करते हुए एक बहुत दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है। पता चला है कि इस साल यानी 2025 में पूरी दुनिया में कच्चा तेल बहुत सस्ता हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने से भारत सरकार को बड़ी कमाई हुई। कमाई दो तरह से हुई। एक तरफ भारत के आयात बिल में कमी आई तो दूसरी ओर खुदरा बाजार में कीमतें कम नहीं होने से आमदनी में भारी बढ़ोतरी जारी रही। खबर है कि 2025 में कच्चे तेल के आयात बिल में 12 फीसदी की कमी आई। यानी पहले जहां तेल की खरीद में एक  सौ रुपए लगते थे वहां 88 रुपए लगे। परंतु सरकार के जो 12 रुपए बचे उसमें से एक रुपया आम नागरिकों को नहीं मिला।

अगर इसको आंकड़ों के हिसाब से देखें तो भारत सरकार ने पिछले साल यानी 2024 में सरकार ने जितना तेल खरीदा था उसके लिए 92 अरब डॉलर का आयात बिल चुकाया गया था। लेकिन 2025 में उससे चार मिलियन टन ज्यादा तेल खरीदने के लिए सरकार को सिर्फ 81 अरब डॉलर चुकाने पड़े। यानी ज्यादा कच्चा तेल खरीदने पर भी सरकार को 11 अरब डॉलर यानी करीब एक लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ। दूसरे पेट्रोलियम उत्पादों और प्राकृतिक गैस की खरीद पर भी इसी अनुपात में सरकार को फायदा हुआ है। लेकिन तेल और गैस की कीमतों में एक पैसे की कमी नहीं की गई।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo