प्रज्ञा सातव ने भी कांग्रेस छोड़ी

Categorized as राजनीति

यह बहुत से लोगों के लिए हैरानी की बात हो सकती है कि ये प्रज्ञा सातव कौन हैं और उनका कांग्रेस छोट़ देना कौन सी ब़डी बात हो गई। ऐसा इसलिए है क्योंकि बहुत से लोग उनको नहीं जानते हैं और वे कोई कांग्रेस की मुख्यधारा की बड़ी नेता नहीं थीं। फिर भी उनका कांग्रेस छोड़ना इसलिए बड़ी खबर है क्योंकि इससे महाराष्ट्र में कांग्रेस की स्थिति का पता चलता है। इसको एक और खबर के आलोक में देखने की जरुरत है। खबर है कि महाराष्ट्र में शहरी निकायों के चुनाव होने वाले हैं और सबसे महत्वपूर्ण बीएमसी चुनाव के लिए कम से कम 30 सीटों पर कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। पिछले दिनों राहुल गांधी ने अपने करीबी हर्षवर्धन सपकाल को वहां का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जिसके बाद वहां स्थिति और बिगड़ी है।

बहरहाल, प्रज्ञा सातव कांग्रेस के बड़े नेता रहे राजीव सातव की पत्नी हैं। राजीव सातव यूथ कांग्रेस के जुड़े थे और महाराष्ट्र में जब कांग्रेस ने बहुत खराब प्रदर्शन किया तब भी वे लोकसभा का चुनाव जीते। बाद में उनको राज्यसभा भेजा गया. उनके असमय निधन के बाद पूरा गांधी परिवार दुख जताने पहुंचा था। उनकी पत्नी प्रज्ञा को जो उस समय एक घरेलू महिला थीं उनको सक्रिय राजनीति में उतारा गया। कांग्रेस ने राजीव सातव के प्रति सम्मान दिखाने के लिए प्रज्ञा सातव को विधान परिषद का सदस्य बनवाया। लेकिन अब उन्होंने भी कांग्रेस छोड़ दी है। वे कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गई हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo