सीपीएम के निशाने पर राहुल, प्रियंका

Categorized as राजनीति

कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के बीच वैसे तो पूरा सद्भाव है। इन दिनों तो इस बात की खूब चर्चा है कि राहुल गांधी के नए सलाहकार सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य हैं। फिर भी चूंकि केरल का विधानसभा चुनाव आ रहा है तो लेफ्ट के नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीपीएम को पता है कि केरल में उनका मुकाबला कांग्रेस से है लेकिन उसमें भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से लड़ना होगा, जिनके प्रति मुस्लिम और ईसाई दोनों समुदायों में सद्भाव है। ध्यान रहे प्रियंका अभी वायनाड से सांसद हैं और राहुल गांधी पहले इस सीट से सांसद रह चुके हैं। केरल विधानसभा चुनाव में दोनों सक्रिय रहेंगे। इसलिए सीपीएम ने दोनों को निशाना बनाना शुरू किया है। संसद के शीतकावीन सत्र के बहाने सीपीएम के सांसद जॉन ब्रिटास ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों पर हमला किया है।

पहले ब्रिटास ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला किया। गौरतलब है कि शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन स्पीकर की ओर से औपचारिक चाय पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। प्रियंका इस बैठक में हिस्सा लेने गई थीं। राहुल ऐसी बैठकों में नहीं जाते हैं। स्पीकर की चाय पार्टी में प्रियंका ने बड़े सहज अंदाज में प्रधानमंत्री से बात की और हल्की फुल्की, हंसी मजाक वाली बातें बाहर भी आईं। इसे लेकर ब्रिटास ने कहा कि सरकार ने मनरेगा बिल को बुलडोज कर दिया और बेहद खराब कानून देश पर लाद दिया फिर भी प्रियंका प्रधानमंत्री के साथ बैठ कर हंसी मजाक कर रही थीं। इसके बाद मनरेगा की जगह जी राम जी बिल लाने के बहाने ही उन्होंने राहुल गांधी पर हमला किया। सीपीएम सांसद ने पूछा कि सरकार ने एक झटके में 50 करोड़ लोगों को सड़क पर ला दिया और राहुल गांधी विदेश घूम रहे थे। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल इस बिल पर चर्चा में क्यों नहीं शामिल हुए। इससे यह भी लग रहा है कि केरल की सत्तारूढ़ पार्टी सीपीएम मनरेगा को खत्म करके जी राम जी बिल लाने का बड़ा मुद्दा चुनाव में बनाने वाली है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo