संसद में क्षेत्रीय भाषाओं का असर बढ़ रहा है

Categorized as राजनीति

संसद का शीतकालीन सत्र कई ऐतिहासिक विधेयकों और कई चर्चाओं का गवाह बना लेकिन एक बात जो बड़ी खास रही वह ये है कि इस सत्र में सांसदों ने क्षेत्रीय भाषाओं का जम कर इस्तेमाल किया। इस बार हिंदी और अंग्रेजी के अलावा सैकड़ों भाषण क्षेत्रीय भाषाओं में हुए। तमिल से लेकर बांग्ला और मराठी तक का इस्तेमाल सांसदों ने किया। गौरतलब है कि संसद के दोनों सदनों से लेकर प्रेस गैलेरी और दर्शकों की दीर्घा में भाषणों के रियल टाइम में अनुवाद सुनने की सुविधा है। इसलिए किसी को समस्या नहीं होती है। हालांकि मंत्रियों के हिंदी बोलने पर तमिलनाडु के सांसद आपत्ति करते रहते हैं।

बहरहाल, शीतकालीन सत्र में करीब 160 भाषण पूरी तरह से या आंशिक रूप से क्षेत्रीय भाषाओं में दिए गए। इनमें सबसे ज्यादा 50 भाषण तमिल में थे। इसके बाद 43 भाषण मराठी में हुए और 25 भाषण बांग्ला भाषा में हुए। इससे पहले मानसून सत्र में 13 भाषण तमिल में हुए थे यानी एक सत्र के अंतराल में तमिल में भाषणों की संख्या चार गुनी हो गई। मानसून सत्र में मराठी में 12 और बांग्ला में 10 भाषण हुए थे। अधिकारियों का कहना है कि पहले अनुवाद की सुविधा नहीं थी और क्षेत्रीय भाषा में बोलने वालों को पहले नोटिस देना होता था। लेकिन अब आठवीं अनुसूची की सभी 22 भाषाओं में रियल टाइम में अनुवाद की सुविधा है, जिससे क्षेत्रीय भाषा बोलने वालों को कोई परेशानी नहीं हो रही है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo