भागवत के बयान की टाइमिंग का सवाल

Categorized as राजनीति

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ यानी आरएसएस के एक सौ साल पूरे होने के मौके पर देश के अलग अलग शहरों में संघ प्रमुख मोहन भागवत के संवाद की शृंखला चल रही है। कोलकाता में संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई बातें कहीं। हिंदू राष्ट्र को लेकर तो बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में और समाज में तेजी से प्रचलित हो रही लिव इन रिलेशनशिप को लेकर भी उन्होंने अपनी राय रखी। लेकिन सबसे दिलचस्प बयान यह था कि आरएसएस को भाजपा के चश्मे से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग आरएसएस को भाजपा के चश्मे से देखते हैं और इस वजह से गलती कर जाते हैं। संघ की ओर से पहले भी गाहेबगाहे इस तरह की बातें कही जाती रही हैं लेकिन इस बार के बयान की टाइमिंग अहम है।

ध्यान रहे पिछले संघ और भाजपा में बड़ा सद्भाव दिख रहा था। संघ प्रमुख ने 75 साल की उम्र सीमा को लेकर सैद्धांतिक लाइन बता दी थी कि किसी को भी 75 साल में रिटायर होने की जरुरत नहीं है। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार संघ की तारीफ कर रहे थे। इस परफेक्ट सद्भाव के बीच भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति हुई और उसके तुरंत बाद संघ प्रमुख का यह बयान आया कि संघ को भाजपा के चश्मे से देखने की जरुरत नहीं है। तभी ऐसा लग रहा है कि संघ प्रमुख के कहने का आशय रूटीन का नहीं है। उन्होंने कोलकाता में यह बात कही, जहां बांग्ला भद्रलोक में कायस्थों की संख्या सबसे ज्यादा है और जहां अगले साल अप्रैल में चुनाव होने वाला है। वहां उन्होंने संघ को भाजपा से अलग दिखाया। इसलिए यह मामूली बात नहीं है और न रूटीन की बात है। ऐसा लग रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर दोनों के बीच सहमति बनाने का जो प्रयास हो रहा था उसमें कुछ बाधा आई थी। ध्यान रहे संघ की पसंद के जितने भी नामों की चर्चा थी, मौजूदा अध्यक्ष का नाम उसमें कहीं नहीं था।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo