अडानी के विस्तार की नई चर्चा

Categorized as राजनीति

इन दिनों देश में अरावली और प्रदूषण ये दो बातें चल रही हैं। इनके बीच सोशल मीडिया में बहुत से दिलचस्प मीम बन रहे हैं, जिनमें एक प्राकृतिक संसाधनों के बंटवारे को लेकर है और खूब वायरल हो रहा है। इसमें तीन कैरेक्टर दिखाए जा रहे हैं सरकार, अंबानी और अडानी और बैकग्राउंड में मशहूर गजल की पंक्तियां चल रही हैं, ‘जंगल तेरे, पर्वत तेरे, बस्ती तेरी, सहरा तेरा…’। इस बीच देश के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी की कंपनी के विस्तार के नए आयामों की चर्चा शुरू हो गई है। कंपनी ने कई नए क्षेत्रों में एंट्री करने का ऐलान किया है। उनमें से एक परमाणु ऊर्जा का क्षेत्र है। यह संयोग है कि संसद के शीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार ने परमाणु ऊर्जा बिल पास किया, जिसमें परमाणु दुर्घटना की स्थिति में कंपनियों की जिम्मेदारी के प्रावधानों को शिथिल किया गया और निजी कंपनियों को इस क्षेत्र में उतरने की इजाजत दी गई।

इसके तुरंत बाद खबर आई कि अडानी समूह दो दो सौ मेगावाट के आठ स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर लगाएगा। बाद में कांग्रेस के जयराम रमेश ने परमाणु ऊर्जा के लिए लाए गए शांति बिल को अडानी और ट्रंप बिल नाम दिया। बहरहाल, यह भी खबर है कि अडानी समूह की हॉस्पिटलिटी सेक्टर में बड़ी एंट्री होने वाली है। कंपनी 60 होटल बना रही है। कहा जा रहा है कि कंपनी हवाईअड्डों के संचालन के साथ हॉस्पिटलिटी को जोड़ रही है। इस बीच खबर है कि भारत सरकार 11 और हवाईअड्डों को निजी हाथ में देने के लिए टेंडर करने जा रही है और अडानी समूह इन सभी हवाईअड्डों के लिए बोली लगाएगा। पहले से सात हवाईअड्डों को संचालन अडानी समूह के पास है, जिसमें मुंबई और नवी मुंबई दोनों शामिल हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo