घूसखोरी की हैरान करने वाली खबरें

Categorized as राजनीति

सरकारी कामकाज में घूसखोरी कोई नई बात नहीं है और न हैरान करने वाली है। लेकिन पहले से रिश्वतखोरी के लिए बदनाम विभागों की बजाय नए विभागों से घूसखोरी की खबरें आएं और लोग पकड़े जाएं तो हैरानी होती है। पिछले हफ्ते की दो खबरें इस लिहाज से हैरान करने वाली थीं। एक खबर रक्षा विभाग में भारी घूसखोरी की थी और दूसरी दूतावास यानी भारत के विदेश के एक मिशन कार्यालय में घूसखोरी की थी। दोनों मामलों में करोड़ों रुपए की गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। खबर है कि जेनेवा में भारत के पूर्व लेखा अधिकारी मोहित के ऊपर दो लाख स्विस फ्रैंक यानी करीब दो करोड़ रुपए की गड़बड़ी का आरोप है। सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

उससे पहले रक्षा मंत्रालय में रक्षा उत्पादन विभाग में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को सीबीआई ने गिरफ्तार किया। उनको तीन लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत देने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके घर पर हुई तलाशी में सीबीआई ने दो करोड़ 36 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। आरोप है कि शर्मा और उनकी पत्नी कंपनियों को ठेका दिलाने या सामान की सप्लाई की मंजूरी दिलाने में मदद करते थे और बदले में पैसे लेते थे। जिस मामले से इसका भंडाफोड़ हुआ वह भी दुबई की एक कंपनी को सामान की आपूर्ति के लिए विदेश मंत्रालय से मंजूरी दिलाने का था। आमतौर पर राजनयिकों और रक्षा अधिकारियों को होली काऊ माना जाता है और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। लेकिन दो मामले बैक टू बैक सामने आए हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo