अरावली विवाद और टीवी एंकर्स की दिलचस्प कहानी

Categorized as राजनीति

अरावली बचाने के अभियान का दायरा बढ़ता जा रहा है। सिविल सोसायटी और विपक्षी पार्टियों के साथ साथ पत्रकार भी इसमें शामिल हो रहे हैं। उनके भी दो खेमे बन रहे हैं। इस मामले को लेकर दो बड़े टीवी एंकर्स के बीच दिलचस्प जंग छिड़ी है। एक एंकर दिल्ली की तिहाड़ जेल में कुछ समय काट कर आए हैं और दूसरे मुंबई की आर्थर रोड जेल में समय काट कर आए हैं। दोनों ने एक दूसरे को निशाना बनाया है और दोनों के समर्थन और विरोध में खुल कर खेमेबंदी हो रही है। इसमें एक और पत्रकार की एंट्री है। उनका भी मामला प्रदूषण और अरावली से जुड़ा है लेकिन इन दोनों से अलग है। इनका विवाद दिलचस्प इसलिए है क्योंकि जेल काट चुके दोनों एंकर्स सरकार के बड़े समर्थक हैं और सरकार विरोधी किसी भी एजेंडे पर कभी नहीं बोलते हैं।

सबसे आश्चर्य हुआ, जब मुंबई में जेल काट चुके नेशन वांट्स टू नो वाले पत्रकार ने दिल्ली में प्रदूषण का मुद्दा उठाया और दिल्ली की मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को कठघरे में खड़ा किया। लोगों ने हैरानी से उनका कार्यक्रम देखा। इसके बाद उन्होंने अरावली बचाने का बीड़ा उठाया और केंद्र सरकार से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पर निशाना साधा। इसी दौरान उन्होंने कहा कि सरकार से 15 करोड़ रुपए लेने वाला एंकर यह सवाल नहीं पूछेगा। उनका इशारा तिहाड़ जेल जा चुके पत्रकार की ओर था, जिनके साथ दूरदर्शन ने 15 करोड़ रुपए साल का करार किया है। जवाब में 15 करोड़ वाले पत्रकार ने कहा कि टीवी इन दिनों ऑड ईवन चल रहा है। कभी इधर तो कभी उधर। इसके बाद उन्होंने आगे बढ़ कर एक कार्यक्रम किया, जिसमें भारत में प्रदूषण  बढ़ने के लिए लोकतंत्र को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद फिर दूसरे वाले ने 15 करोड़ रुपए वाला एंकर कह कर निशाना साधा। अब अगली प्रतिक्रिया का इंतजार चल रहा है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo