थरूर का हृदय परिवर्तन हो गया!

Categorized as राजनीति

केरल की तिरूवनंतपुरम सीट के चार बार के सांसद शशि थरूर का क्या हृदय परिवर्तन हो गया? एक के बाद एक तीन ऐसी घटनाएं हुईं हैं, जिनसे लग रहा है कि थरूर के कदम थम गए हैं और वे भाजपा की ओर बढ़ने की बजाय जहां हैं वहीं रहना चाहते हैं। एक हफ्ते पहले तक ऐसा लग रहा था कि शशि थरूर बस भाजपा में जाने ही वाले हैं। वे हर बात पर सरकार का समर्थन कर रहे थे और कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठा रहे थे। पिछले दिनों एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी और थरूर की तुलना की और थरूर की समझ को बेहतर बताया तो उन्होंने यह पोस्ट शेयर की और इसे दिलचस्प कहा। लेकिन अब स्थिति बदली हुई है।

क्या इसके पीछे केरल के स्थानीय निकाय के चुनाव नतीजों का हाथ है? गौरतलब है कि कांग्रेस ने स्थानीय निकाय चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। दूसरी ओर भाजपा सिर्फ तिरूवनंतपुरम में अच्छा प्रदर्शन कर पाई है, जहां से वे सांसद हैं। इसके अलावा भी कोई और कारण हो सकता है।

बहरहाल, थरूर के हृदय परिवर्तन की शुरुआत सावरकर पुरस्कार लेने के इनकार से हुई थी। एक गैर सरकारी संस्था ने इस पुरस्कार की घोषणा की थी। भाजपा के बड़े नेताओं के हाथों पुरस्कार का वितरण होना था। लेकिन ऐन मौके पर थरूर ने कहा कि वे पुरस्कार नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि उनसे सहमति नहीं ली गई थी। हालांकि पुरस्कार देने वालों का कहना है कि थरूर ने सहमति दी थी।

इस विवाद के बाद दूसरा मामला महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना यानी मनरेगा को समाप्त करके नया कानून लाए जाने का है। थरूर ने केंद्र सरकार की इस पहल का खुल कर विरोध किया। उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा और संसद में भी इसके खिलाफ बोला। उन्होंने मनरेगा का नाम ‘जी राम जी’ बिल करने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि ‘राम का नाम बदनाम ना करो’। इसके बाद सरकार परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में निजी कंपनियों को मंजूरी देने का बिल लेकर आई तो थरूर ने उसका भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि इसमें बैकडोर बनाया जा रहा है, जिससे परमाणु दुर्घटना की स्थिति में जवाबदेही से बचा जा सकता है। सरकार के दोनों महत्वाकांक्षी विधेयकों पर थरूर का विरोध मामूली नहीं है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo