महाराष्ट्र में महायुति की परीक्षा

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र में पिछले साल प्रचंड बहुमत से महायुति यानी भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिव सेना और अजित पवार की एनसीपी की सरकार बनी थी। एक साल के बाद सरकार के इकबाल और गठबंधन की ताकत दोनों की परीक्षा होने वाली है। ग्रामीण निकायों के बाद अब राज्य चुनाव कार्यालय ने शहरी निकायों के चुनाव की घोषणा कर दी है, जिसमें बृहन्नमुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी का भी चुनाव है। बीएमसी और 28 अन्य नगर निकायों का चुनाव 15 जनवरी को होगा और 16 जनवरी को वोटों की गिनती होगी। बीएमसी के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है और बाकी निकायों की अधिसूचना 18 दिसंबर को जारी होगी। इसमें महायुति की परीक्षा होगी तो साथ साथ महाविकास अघाड़ी को अपनी स्थिति सुधारने का एक मौका मिलेगा।

अमित शाह की पहल पर ऐसा लग रहा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन की तीनों पार्टियां साथ मिल कर लड़ेंगी। पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस अकेले लड़ने के मूड में थे। लेकिन एकनाथ शिंदे दिल्ली आए और अमित शाह से मिले, जिसके बाद मुंबई में फड़नवीस, शिंदे और अजित पवार की मुलाकात हुई और साथ लड़ने का फैसला हुआ। हालांकि बीएमसी में एकनाथ शिंदे और अजित  पवार की कोई खास हैसियत नहीं है। यह असली लड़ाई भाजपा और उद्धव ठाकरे की शिव सेना के बीच होगी। उद्धव ठाकरे अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ मिल कर लड़ेंगे। कांग्रेस और शरद पवार किस तरह से उन दोनों की मदद करते हैं यह देखने वाली बात होगी। कांग्रेस को राज ठाकरे के साथ जाने में आपत्ति है। लेकिन उद्धव को किसी तरह से बीएमसी हासिल करना है। गौरतलब है कि चार साल से बीएमसी का चुनाव नहीं हुआ है। उससे पहले 25 साल तक इस  पर शिव सेना का कब्जा था।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo