बिहार में होंगे कई बदलाव

Categorized as राजनीति

बिहार में जल्दी ही भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। राज्य सरकार के मंत्री नितिन नबीन के भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद सरकार में भी जल्दी ही फेरबदल की संभावना है। गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने 20 नवंबर को शपथ ली तो उन्होंने अपनी पार्टी के कोटे की सात सीटें खाली रखीं। उन्होंने मंत्री नहीं बनाए। कहा जा रहा है कि वे निर्दलीय और छोटी पार्टियों के दो विधायकों को साथ लाना चाह रहे हैं। भाजपा ने अपने कोटे के ज्यादातर मंत्री बनवा दिए थे। नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद एक पद खाली हुआ है। सो, अगले कुछ दिन में बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में फेरबदल होगी। जनता दल यू के मंत्रियों के साथ भाजपा के दो मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें से एक सवर्ण चेहरा होगा। अभी से नाम की अटकलें लगाई जाने लगी हैं।

यह तय है कि नितिन नबीन विधानसभा की अपनी बांकीपुर सीट से इस्तीफा देंगे और अगले साल अप्रैल में राज्यसभा जाएंगे। उनको दिल्ली में बड़ा बंगला आवंटित होगा। उनकी सीट से कौन लड़ेगा यह भी देखना दिलचस्प होगा। कोई कायस्थ ही होगा क्योंकि भाजपा ने पहले ही कायस्थों की दूसरी सीट कुम्हरार से वैश्य को टिकट देकर वह सीट ब्लॉक कर दी है। क्या रितुराज सिन्हा बांकीपुर से विधायक और नए मंत्री हो सकते हैं? ध्यान रहे अब राज्यसभा जाने की उनकी संभावना पर विराम लग गया है। बहरहाल, अब बिहार के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की भी अटकलें लगने लगी हैं। कहा जा रहा है कि नया अध्यक्ष भी पटना से ही होगा और पिछड़ी जाति का होगा। दीघा सीट के विधायक संजीव चौरसिया के नाम की चर्चा सबसे तेज है। वे भाजपा के बड़े नेता और राज्यपाल रहे गंगा प्रसाद चौरसिया के बेटे हैं। बिहार में परदे के पीछे से संगठन के बहुत सारे काम वे करते रहे हैं। बिहार के हर जिले में भाजपा का कार्यालय बनवाने के लिए जमीन खरीद से लेकर कार्यालय के निर्माण तक में उनकी अहम भूमिका रही थी। वे अति पिछड़ी जाति से आते हैं, जिसकी राजनीति भाजपा को आगे करनी है। गौरतलब है कि अभी दिलीप जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिनको मंत्री बना दिया गया है। इसलिए वे अध्यक्ष पद छोड़ेंगे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo