यूपी में योगी आदित्यनाथ की चिंता

Categorized as राजनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चिंता में हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक चार करोड़ लोगों ने मतदाता प्रपत्र नहीं भरा है। यह लगभग एक चौथाई संख्या है। हालांकि अभी वहां समय है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुरोध पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को दो हफ्ते बढ़ा कर 26 दिसंबर तक कर दिया है। तभी योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा है कि वे जी जान से जुटें और अगले 10 दिन में ज्यादा से ज्यादा लोगों के फॉर्म भरवाएं ताकि किसी का नाम नहीं कटे। गौरतलब है कि उत्तर  प्रदेश की आबादी 25 करोड़ के करीब है, जिसमें से 16 करोड़ के करीब वोटर होने चाहिए लेकिन 13 दिसंबर तक 12 करोड़ ही फॉर्म जमा हो पाए थे।

योगी आदित्यनाथ ने बहुत साफ शब्दों में अपनी चिंता बताई और उनकी चिंता यह है कि जो फॉर्म नहीं जमा हुए हैं उनमें से ज्यादातर हिंदुओं के हैं। इस बीच उनके ऊपर एसआईआर की प्रक्रिया में दखल देने के आरोप भी लगे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि एसआईआर कराना चुनाव आयोग का काम है लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी समीक्षा करते हैं, जो गलत है। उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की भी बात कही। क्या बड़ी संख्या में हिंदुओं के मतदाता प्रपत्र नहीं जमा करने से चिंतित योगी आदित्यनाथ ने सचमुच सीमा का अतिक्रमण करके एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की है? पार्टी नेता के तौर पर वे देख सकते हैं कि भाजपा की ओर से नियुक्त बूथ लेवल एजेंट्स लोगों के फॉर्म भरवाएं लेकिन वे आधिकारिक रूप से एसआईआर की समीक्षा नहीं कर सकते हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo