कर्नाटक का मामला नहीं सुलझा

Categorized as राजनीति

कांग्रेस पार्टी कर्नाटक का मामला नहीं सुलझा पा रहा है। रविवार को दिल्ली में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दोनों आए थे। दोनों की मुलाकात कांग्रेस आलाकमान के नेताओं से हुई लेकिन बताया जा रहा है कि नेतृत्व का मामला नहीं सुलझाया जा सका। देर शाम को मुख्यमंत्री वापस लौट गए क्योंकि बेलगावी में विधानसभा का सत्र चल रहा है। लेकिन उप मुख्यमंत्री शिवकुमार दिल्ली में रूके। यह जानकारी नहीं है कि रविवार की रात को उनकी किन नेताओं से मुलाकात हुई और उनके मुख्यमंत्री बनने को लेकर क्या चर्चा हुई। लेकिन यह हकीकत है कि कर्नाटक में अब भी मामला तलवार की धार पर है।

गौरतलब है कि पार्टी आलाकमान के कहने पर सिद्धारमैया और शिवकुमार ने एक दूसरे को अपने घर नाश्ते पर बुलाया और मीडिया के सामने एकजुटता की तस्वीर दिखाई। लेकिन अंदरखाने सब कुछ पहले जैसा चल रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते शिवकुमार के समर्थक विधायकों ने एक डिनर पार्टी का आयोजन किया। इसमें जो चर्चा हुई उसका लब्बोलुआब यह है कि शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उनके समर्थक एक मुस्लिम विधायक ने बाद में सामने आकर कहा कि छह या नौ जनवरी को कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन हो जाएगा। उनका कहना था कि सिद्धारमैया सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने का देवराज अर्स का रिकॉर्ड तोड़ देंगे उसके बाद उनको हटा दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो शिवकुमार 14 जनवरी के बाद किसी दिन शपथ लेंगे। हालांकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री के बेटे यतींद्र ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने साफ कर दिया है कि कोई परिवर्तन नहीं होने जा रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस आलाकमान की ओर से सिद्धारमैया को क्या निर्देश दिया जाता है और वे उसका कितना पालन करते हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo