अकाली दल और भाजपा का तालमेल होगा!

Categorized as राजनीति

पंजाब विधानसभा चुनाव में अब एक साल से थोड़ा ज्यादा समय बचा है। 2027 के मार्च में विधानसभा चुनाव होने वाला है। उससे पहले अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी में तालमेल की अटकलें शुरू हो गई हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि दोनों पार्टियों में बैक चैनल वार्ता शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि दोनों पार्टियों को अंदाजा हो गया है कि अकेले लड़ कर उनको कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। गौरतलब है कि दोनों पार्टियों का करीब 30 साल का गठबंधन था, जो तीन विवादित कृषि कानूनों और किसान आंदोलन की वजह से टूट गया। उस समय अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल केंद्र सरकार में मंत्री थीं। उन्होंने चुनाव से ऐन पहले किसान आंदोलन के मसले पर केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और अकाली दल ने एनएडीए से तालमेल तोडा। उसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों को बड़ा झटका लगा। अकाली दल 15 से घट कर चार सीट पर आ गई और भाजपा दो से घट कर एक सीट पऱ आ गई।

इसी तरह लोकसभा चुनाव में अकाली दल दो से घट कर एक सीट पर रह गई और भाजपा दो से घट कर जीरो पर आ गई। अब फिर विधानसभा का चुनाव आ रहा है। दोनों पार्टियों की ओर से कराए गए सर्वेक्षण से पता चल रहा है कि अगर दोनों साथ आ जाएं तो मजबूत त्रिकोणात्मक मुकाबला हो जाएगा। यह बात 2022 और 2024 के चुनाव में दोनों पार्टियों को मिले वोट  प्रतिशत में भी दिख रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल को 20 फीसदी से कुछ ज्यादा वोट मिले थे और भाजपा के गठबंधन को करीब आठ फीसदी वोट मिले थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को साढ़े 18 फीसदी और अकाली दल को साढ़े 13 फीसदी वोट मिला। यानी दोनों का वोट मिला कर देखें तो विधानसभा के मुकाबले तीन फीसदी का इजाफा हो गया। दोनों का वोट 31 फीसदी था, जो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को मिले 26-26 फीसदी वोट से पांच फीसदी ज्यादा था। तभी दोनों पार्टियों के नेताओं को लग रहा है कि गठबंधन करके लड़ने पर त्रिकोणात्मक मुकाबले में आप और कांग्रेस को हराया जा सकता है। तभी गठबंधन की तैयारी हो रही है और संभावना है कि जल्दी ही दोनों पार्टियां इसे औपचारिक रूप देंगी। फिर हरसिमरत कौर बादल की सरकार में वापसी होगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo