पलानीस्वामी ने अपना दांव चल दिया

Categorized as राजनीति

एक तरफ भाजपा की ओर से तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम को वापस अन्ना डीएमके में शामिल कराने या किसी तरह से एनडीए में लाने की कोशिश हो रही है तो दूसरी ओर अन्ना डीएमके नेता ई पलानीस्वामी ने अपना दांव चल दिया। इससे पहले ही भाजपा के नेताओं की ओर से दबाव बने उन्होंने अपने को अगले साल के विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित करा लिया। बुधवार, 10 दिसंबर को पार्टी की बैठक हुई, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए और सबने एक स्वर में पलानीस्वामी को एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री पद का दावेदाऱ घोषित किया।

बाद में पलानीस्वामी ने कहा कि अन्ना डीएमके और भाजपा को मिला कर 41.33 फीसदी वोट बनता है, जिससे गठबंधन 210 सीटें जीत सकता है। उन्होंने 239 की विधानसभा में 210 सीटों जीतने का लक्ष्य रखा। अब मुश्किल यह है कि न तो पनीरसेल्वम उनको सीएम का चेहरा मानने को तैयार हैं और टीटीवी दिनाकरण व शशिकला को वे सीएम दावेदार के तौर पर स्वीकार्य हैं। दूसरी ओर भाजपा चाहती है कि पनीरसेल्वम और दिनाकरण दोनों एनडीए में लौटें। इनकी शर्त है कि अन्ना डीएमके किसी और को नेता चुने या किसी और को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया जाए। लेकिन पलानीस्वामी अपनी जगह इतनी मजबूत कर चुके हैं कि उन्हें रोका नहीं जा सकता है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo