नीतीश के बेटे की राजनीति में होगी एंट्री

Categorized as राजनीति

बिहार में भारी बहुमत की सरकार बनने के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री होने वाली है। यह एंट्री कब होगी, इस बारे में अभी नहीं बताया जा रहा है लेकिन उसकी प्लानिंग शुरू हो गई है। जनता दल यू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने निशांत की राजनीति में एंट्री की पहल की है। इससे पहले सहयोगी पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा भी इसकी जरुरत बता चुके हैं। इस बीच पटना में वीरचंद पटेल रोड पर जनता दल यू के कार्यालय के बाहर निशांत को राजनीति में लाने के पोस्टर और होर्डिंग्स लग गए हैं। अपने को नीतीश के सेवक बताने वाले लोग इसकी मांग कर रहे हैं।

ध्यान रहे नीतीश कुमार अभी तक अपने परिवार को राजनीति से दूर रखे हुए हैं। उनके बेटे निशांत इंजीनियर हैं और उनकी उम्र 45 साल हो गई है लेकिन नीतीश ने उनको राजनीति में एंट्री नहीं दी। लेकिन नीतीश की उम्र और सेहत को देखते हुए पार्टी को एक नेता की जरुरत है। जनता दल यू के तमाम बड़े नेता पहले कह चुके हैं कि पार्टी का नेता कोई कुर्मी ही होगा। परिवार के बाहर के लोगों नें श्रवण कुमार और मनीष वर्मा के नाम की चर्चा होती है। लेकिन ये पार्टी को एकजुट नहीं रख पाएंगे। हालांकि निशांत को कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है और वे बहुत तेजतर्रार भी नहीं हैं। फिर भी पार्टी के नेता मान रहे हैं कि उनके नाम से पार्टी एकजुट रहेगी। तभी राजनीति में उनकी एंट्री तय है। सवाल है वह किस रूप में होगी? क्या वे अपने पिता की जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे? यह भी कहा जा रहा है कि सत्ता में परिवर्तन होगा। भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा और निशांत उप मुख्यमंत्री के साथ साथ पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे। उससे पहले क्या उनको राज्यसभा या विधान परिषद भेजा जाएगा? इसका फैसला अगले दो महीने में होगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo