महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष नहीं बनेगा

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र में विधानसभा का सत्र चल रहा है। सत्र शुरू होने से पहले उद्धव ठाकरे ने कहा कि एक साल से ज्यादा हो गए और अभी तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का फैसला नहीं हुआ। वे चाहते हैं कि उनकी पार्टी को मुख्य विपक्षी पार्टी का दर्जा मिले और उसका नेता प्रतिपक्ष का नेता बने। लेकिन यह संभव नहीं है। 288 सदस्यों की विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए कम से कम 28 सीटें जीतना जरूरी है। उद्धव ठाकरे की शिव सेना को सिर्फ 20 सीटें मिली हैं। पिछले साल चुनाव नतीजों के बाद उद्धव ठाकरे ने दावा किया था कि महाविकास अघाड़ी यानी विपक्षी गठबंधन के 50 विधायक हैं।

उनका कहना था कि चूंकि महाविकास अघाड़ी एक गठबंधन के तौर पर चुनाव लड़ा था इसलिए उसके विधायक दल के नेता को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिया जाए। कायदे से यह बात सही प्रतीत होती है क्योंकि अगर किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिले लेकिन गठबंधन को बहुमत मिला हो तो गठबंधन के नेता को मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बनाया जाता है। उसी तरह किसी पार्टी को 10 फीसदी सीटें नहीं मिली हैं लेकिन अगर चुनाव पूर्व गठबंधन को 10 फीसदी से ज्यादा सीटें हैं तो उसे प्रतिपक्ष का नेता पद मिलना चाहिए। लेकिन ऐसा लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह की कोई उदारता दिखाने के मूड में नहीं है। भाजपा को पता है कि मुख्य विपक्षी पार्टी का दर्जा देना और नेता प्रतिपक्ष बनाने के बाद क्या चुनौती आ सकती है। ध्यान रहे केंद्र में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद ही राहुल गांधी ने यह मांग शुरू की है उनको विदेशी मेहमानों से मिलवाया जाए। इससे पहले दो लोकसभा में कांग्रेस को मुख्य विपक्षी पार्टी का दर्जा नहीं मिला था तो ऐसी कोई मांग नहीं उठी थी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo