पंजाब मामले में केंद्र की सावधानी

Categorized as राजनीति

पंजाब के मामले में केंद्र सरकार की अतिरिक्त सावधानी दिख रही है। लेकिन यह समझ में नहीं आ रहा है कि कोई भी फैसला करने या कदम उठाने से पहले वह सावधानी क्यों नहीं बरती जा रही है? इससे यह संदेह भी हो रहा है कि पंजाब से जुड़े जिन मामलों में केंद्र सरकार कदम पीछे खींच रही है वह किसी सोची समझी योजना का हिस्सा तो नहीं है? ताजा मामला केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के अमृतसर जाने और प्रदेश कमेटी की सलाह पर वहीं से लौट आने का है। मेघवाल गंग नहर से एक सौ साल पूरे होने के समारोह में हिस्सा लेने गए थे। गौरतलब है कि गंग नहर के जरिए पंजाब का पानी राजस्थान जाता है।

पंजाब में पानी को लेकर किसान बहुत संवेदनशील हैं। तभी प्रदेश भाजपा कमेटी ने मेघवाल को भी और पार्टी को भी कहा कि उनको इस कार्यक्रम में नहीं जाना चाहिए क्योंकि किसान नाराज होंगे। उसके बाद मेघवाल का कार्यक्रम स्थगित हुआ और वे अमृतसर से वापस लौटे। इससे पहले केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ को संविधान के अनुच्छेद 240 के दायरे में लाकर वहां केंद्र की नौकरशाही पर केंद्रीय सेवा शर्तें और नियम लागू करने का बिल लाने का फैसला किया था। बिल चालू सत्र में पेश किया जाना था। लेकिन प्रस्तावित विधेयकों की खबर बाहर आने के बाद सरकार पीछे हट गई और कहा कि बिल पेश करना का उसका कोई इरादा नहीं था। इसी तरह पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट भंग करने के फैसले पर भी सरकार पीछे हटी। इससे ऐसा लग रहा है कि सरकार या तो फैसला कर ले रही है और उसे लागू करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है या फैसला करके उसे प्रचारित करके यह अंदाजा लगाना चाह रही है कि इस पर कैसी प्रतिक्रिया होती है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo