भाजपा, जेएमएम को क्या हासिल होगा?

Categorized as राजनीति

यह लाख टके का सवाल है कि झारखंड में अचानक भाजपा और जेएमएम के साथ आने की चर्चा क्यों शुरू हुई है और अगर यह प्लान सफल होता है तो इससे दोनों को क्या हासिल होगा? सबसे पहले अगर जेएमएम की बात करें तो उसके सामने दो मुख्य संकट है। एक संकट निजी है और दूसरा सरकार का है। निजी संकट यह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और परिवार के दूसरे सदस्यों के ऊपर भी केंद्रीय एजेंसियों की तलवार लटकी हुई है। उनके खिलाफ माइनिंग लीज का मामला चल रहा है, जिसमें वे जेल गए थे।

उसके अलावा कोयला से लेकर पत्थर और बालू के अवैध कारोबार में पकड़े गए उनके करीबियों से कई तरह की जानकारी एजेंसियों को मिली है। शराब घोटाले की जांच भी ईडी ने अपने हाथ में ले ली है। सरकार का संकट यह है कि उसके पास पैसा नहीं है। राज्य का बजट एक लाख 45 हजार करोड़ रुपए का है और मइया सम्मान योजना का अनुमानित सालाना खर्च 30 हजार करोड़ रुपए का है। सोचें, सरकार एक चौथाई से थोड़ा कम हिस्सा एक योजना पर खर्च कर रही है। इसके बाद वेतन, भत्ता, पेंशन देने के लिए पैसे कम प़ड़ रहे हैं। अगर डबल इंजन हो जाए तो निजी मामलों में भी राहत होगी और राज्य को भी केंद्र से मदद मिलने लगेगी। और कुछ नहीं होगा तो सेस का बकाया मिल जाएगा।

अगर भाजपा की बात करें तो उसकी सबसे बड़ी चिंता किसी तरह से आदिवासियों के मन में बनी धारणा को दूर करना है। भाजपा को लग रहा है कि हेमंत सोरेन को जेल भेजने से झारखंड का आदिवासी स्थायी रूप से उससे दूर हो गया है। अगर एक बार हेमंत सोरेन के साथ सरकार बन जाए तो यह पूर्वाग्रह समाप्त हो जाएगा। आदिवासी मानस बदलना भाजपा के झारखंड में सर्वाइवल के लिए जरूरी है। दूसरी बात यह है कि भाजपा को यह अंदाजा हो गया है कि अगर जेएमएम, कांग्रेस, राजद और लेफ्ट का गठबंधन नहीं टूटा तो फिर झारखंड जीतना नाममुकिन हो जाएगा।

सो, किसी तरह से गठबंधन तुड़वाने का प्रयास हो रहा है। एक तीसरा बड़ा कारण है, जो भाजपा और जेएमएम दोनों के लिए चिंता का विषय हो सकता है। वह है दक्षिणी छोटानागपुर में बड़ी संख्या में आदिवासियों का ईसाई धर्म स्वीकार करना और उधर संथालपरगना में बांग्लादेशियों के घुसपैठ के कारण जनसंख्या संरचना बदलना। संथालपरगना में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ रही है। बाहर के मुस्लिम स्थानीय आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं और जमीन खरीद रहे हैं। सरना संस्कृति का कमजोर होना हेमंत के लिए भी बड़ी चिंता का कारण हो सकता है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo