बिहार में कांग्रेस अलग रास्ता लेगी

Categorized as राजनीति

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान यह चर्चा हो रही थी कि राहुल गांधी को किसी ने समझाया है कि प्रादेशिक पार्टियां कांग्रेस का वोट बैंक छीन कर मजबूत हुई हैं और जब तक वो पार्टियां समाप्त नहीं होंगी तब तक कांग्रेस का भला नहीं हो सकता है और इस वजह से राहुल गांधी राजद को हरवाने की राजनीति कर रहे हैं। तब यह एक साजिश थ्योरी की तरह लगता था। लगता था कि कोई भी नेता ऐसे कैसे सोच सकता है। लेकिन अब लग रहा है कि सचमुच कांग्रेस को हिंदी पट्टी के राज्यों में अकेले राजनीति करनी है और इसकी शुरुआत वह बिहार से करना चाह रही है। चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस ने अकेले चलने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस बिहार में अपना संगठन मजबूत करेगी और राजद को मुद्दा आधारित समर्थन देगी। इसका एक संकेत महागठबंधन के विधायकों की बैठक में कांग्रेस ने दिया।

कांग्रेस पार्टी ने महागठबंधन के विधायकों की बैठक में अपने छह विधायकों को नहीं भेजा। कांग्रेस की ओर से समीर सिंह गए, जो विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्होंने इस बात पर हामी भरी कि तेजस्वी यादव को महागठबंधन विधायक दल का नेता बनाया जाए। हालांकि कांग्रेस विधायकों के नहीं पहुंचने से राजद में नाराजगी हुई, जिसका इजहार उसके प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने किया। मंगनी लाल मंडल ने कहा कि कांग्रेस अगर अकेले चलना चाह रही है तो वह जाए, राजद को कोई समस्या नहीं है। सो, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस कैसे अकेले चलती है। 15 साल पहले 2009 में वह अकेले चली थी। तब उसके पास लालू विरोध के चेहरे के तौर पर अनिल शर्मा अध्यक्ष थे। अभी कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं है। चुनाव से पहले अध्यक्ष बनाए गए राजेश राम की बिहार में कोई पहचान नहीं है। उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दे दिया। दूसरी ओर प्रभारी कृष्णा अल्लावरू पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। अब देखना है कि कांग्रेस नया अध्यक्ष और प्रभारी लाती है या इन्हीं से काम चलाती है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo