खास नंबर की नीलामी का ड्रामा बंद होना चाहिए

Categorized as राजनीति

सभी राज्यों में मोटर ट्रांसपोर्ट विभाग खास नंबरों की नीलामी करता है। पहले ये नंबर लोग अपनी पहुंच, परिचय के आधार पर हासिल कर लेते थे। जब इनका क्रेज बढ़ने लगा तो सरकार ने एक से नौ तक के नंबर सरकारी गाड़ियों के लिए आरक्षित कर दिए। हालांकि अब भी कई राज्यों में एक से नौ तक नंबर भी निजी गाड़ियों के लिए दिया जाता है और इसके लिए मोटी रकम वसूली जाती है। यह परिवहन विभाग की कमाई का एक जरिया है। एक से नौ तक के नंबरों के अलावा भी खास नंबरों की नीलामी होती है। अब यह एक ड्रामा बन गया है। या तो परिवहन विभाग इस ड्रामे को बंद करें या इसे तर्कसंगत बनाने के लिए किसी नबंर की अधिकतम कीमत तय करें।

ऐसा सुझाव देने की जरुरत इसलिए पड़ रही है क्योंकि हरियाणा के हिसार में एक नंबर की बोली एक करोड़ 17 लाख रुपए लगी है। HR88B8888 नंबर के लिए परिवहन विभाग की आरक्षित कीमत 50 हजार रुपए थी। यानी न्यूनतम 50 हजार से बोली शुरू हुई, जो 1.17 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। अब यह पता नहीं है कि जिस व्यक्ति ने बोली लगाई उसके पास कौन सी गाड़ी है और यह भी पता नहीं है कि वह व्यक्ति ये नंबर लेगा या नहीं। इस ड्रामे के बाद उसने कहा है कि वह इस पर विचार करेगा कि यह नंबर ले या नहीं ले। अगर वह नहीं लेता है तो उसे साढ़े चार हजार रुपए का नुकसान होगा। यह रकम गारंटी के तौर पर बोली लगाने से पहले जमा कराई जाती है। लोग इतनी रकम जमा करके अनाप शनाप बोली लगाते हैं और बाद में नंबर नहीं लेते हैं। विभाग को नए सिरे से बोली लगानी होती है। तभी या तो यह ड्रामा बंद हो या एक अधिकतम सीमा लगाई जाए, जो कि तर्कसंगत हो। यह भी नियम होना चाहिए कि जिस गाड़ी के लिए नंबर लिया जा रहा है उसकी कीमत को 10 फीसदी से ज्यादा नंबर की कीमत नहीं होगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo