राज्यसभा के नए सभापति के नए नियम

Categorized as राजनीति

देश के नए उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहली बार राज्यसभा के सभापति के नाते उच्च सदन का संचालन करेंगे। वे 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ के उप राष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद उप राष्ट्रपति चुने गए हैं। उसके बाद संसद का पहला सत्र एक दिसंबर से शुरू हो रहा है। इससे पहले उप राष्ट्रपति ने सभी पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की। ऐसा लग रहा था कि राधाकृष्णन सबको भरोसे में लेकर उच्च सदन की कार्यवाही का संचालन करना चाहते हैं। उनकी अध्यक्षता में राज्यसभा कैसे काम करती है यह देखने वाली बात होगी क्योंकि पिछले कुछ समय से दोनों सदनों में पक्ष और विपक्ष के बीच बहुत गहरा गतिरोध बन रहा है, जिसका असर कार्यवाही पर पड़ता है। लेकिन संसद का सत्र शुरू होने से पहले राज्यसभा का नया बुलेटिन आया है, जिसमें नए नियम बनाए गए हैं। ऐसा लग रहा है कि इन नियमों के कारण टकराव बढ़ेगा।

राज्यसभा के बुलेटिन के मुताबिक अब सदस्य सभापति के रूलिंग की आलोचना नहीं कर पाएंगे। इसमें कहा गया है कि सभापति ने अगर कोई रूलिंग दी है तो सदस्य सदन के अंदर या बाहर भी उसकी आलोचना नहीं कर सकेंगे। विपक्षी पार्टियां इस पर नाराज हैं। उनको लग रहा है कि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास है। मान लीजिए सदस्यों ने काम रोको प्रस्ताव दिया या किसी अन्य नियम के तहत चर्चा का प्रस्ताव दिया और सभापति ने उसे खारिज कर दिया तो सासंद इस पर सवाल नहीं उठा पाएंगे, वे इसकी आलोचना नहीं कर पाएंगे। पहले भी आमतौर पर आसन की रूलिंग बदलती नहीं थी लेकिन कम से कम सांसदों को उस पर सवाल उठाने का अधिकार था। बहरहाल, राज्यसभा बुलेटिन में कहा गया है कि सदन की कार्यवाही के दौरान सदस्य थैंक्यू, जय हिंद, वंदे मातरम जैसे नारे नहीं लगाएंगे। इसके अलावा भी कई नए नियम बनाए गए हैं, जो संसद के शीतकालीन सत्र में लागू होंगे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo