कांग्रेस का एक और दलित अध्यक्ष

Categorized as राजनीति

राहुल गांधी सचमुच कांग्रेस में ढांचागत बदलाव कर रहे हैं। उनको लग रहा है कि तात्कालिकता में एकाध प्रतीकात्मक फैसलों से बात नहीं बनेगी। इसलिए वे एक के बाद एक राज्य में दलित व पिछड़ा प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे की नियुक्ति के बाद राहुल ने कई राज्यों में दलित या पिछड़ा अध्यक्ष बनवाए हैं। ताजा मिसाल हिमाचल प्रदेश की है, जहां राहुल ने विनय कुमार को अध्यक्ष बनवाया है। वे हिमाचल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर थे। उनको इस्तीफा दिला कर अध्यक्ष बनाया गया है। वे दलित समाज के हैं और पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह की जगह लेंगे।

आमतौर पर हिमाचल प्रदेश में राजपूत या ब्राह्मण अध्यक्ष बनाने की परंपरा रही है। मुख्यमंत्री भी इन्हीं दोनों समुदायों से बनते हैं। इससे पहले राहुल ने बिहार में भी अगड़ी जाति के नेता अखिलेश प्रसाद सिंह को हटा कर दलित समाज के राजेश राम को अध्यक्ष बनाया। वे दो बार से विधानसभा का चुनाव जीत रहे थे लेकिन इस बार हार गए। पिछले दो चुनावों में क्रमशः 27 और 19 सीटें जीतने वाली कांग्रेस छह सीट पर आ गई। इससे पहले राहुल ने झारखंड में अगड़ी जाति के राजेश ठाकुर को हटा कर पिछड़ी जाति के केशव महतो कमलेश को अध्यक्ष बनाया था। हरियाणा में दलित अध्यक्ष उदय भान को हटाया तो पिछड़ी जाति के राव नरेंद्र को अध्यक्ष बनाया। वे यादव समाज से आते हैं। दिल्ली में भी देवेंद्र यादव को अध्यक्ष बनाया गया है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo