गोली की रफ्तार से हुआ सुजीत सिंह का काम

Categorized as राजनीति

बिहार में इस बार विधायक बने सुजीत सिंह मंत्री नहीं बन पाए हैं। इससे अनेक लोगों में निराशा हुई है। एक बड़ा समूह चाहता था कि भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी रहे सुजीत सिंह को कोई अहम मंत्रालय मिले। वे भले पहली बार के विधायक हैं लेकिन प्रशासनिक अनुभव बहुत बड़ा है। बहरहाल, वे मंत्री नहीं बने लेकिन उनके विधायक बनने की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से लेकर विधायक बनने तक का काम गोली की रफ्तार से हुआ। वैसे उनकी पत्नी स्वर्णा सिंह पहले से जिस सीट से विधायक थीं वे वहीं से विधायक बने हैं।

सुजीत सिंह और उनके बैच के अधिकारियों का 13 सितंबर को प्रमोशन हुआ था। इसके 10 दिन के बाद उनकी पोस्टिंग हुई। लेकिन दो दिन के बाद ही उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया। आमतौर पर वीआरएस का आवेदन स्वीकार होने में तीन महीने का समय लगता है। लेकिन उनका आवेदन 15 दिन के भीतर मंजूर हो गया। इसके बाद 13 अक्टूबर को वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। उस समय तक चुनाव की घोषणा हो चुकी थी। भाजपा में शामिल होने के 24 घंटे के अंदर उनको टिकट मिली। छह नवंबर को मधुबनी की गौराबौड़ाम सीट पर चुनाव हुआ और 14 नवंबर को वे विधायक बन गए। यानी वीआरएस आवेदन करने के बाद डेढ़ महीने में वे विधायक बन गए। उनके चुनाव में एक दिलचस्प घटनाक्रम यह भी रहा कि चार नवंबर को प्रचार बंद होने से ठीक पहले महागठबंधन की पार्टी वीआईपी के उम्मीदवार संतोष सहनी ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। इसका सीधा लाभ सुजीत सिंह को हुआ। ध्यान रहे सुजीत सिंह की पत्नी वीआईपी से ही विधायक थीं और भाजपा में चली गई थीं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo