उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश नहीं बनना है

Categorized as राजनीति

बिहार में एक समय नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी और जनता दल यू के वारिस माने जाने वाले उपेंद्र कुशवाहा की राजनीति बदल गई है। ऐसा लग रहा है कि उनको नीतीश कुमार नहीं बनना है और उन्होंने समझ लिया है कि जदयू उनके हाथ नहीं लगने वाली है। तभी उन्होंने परिवार को राजनीति में आगे बढ़ाने का फैसला किया है। बिहार के प्रादेशिक नेताओं में नीतीश कुमार के अलावा उपेंद्र कुशवाहा एकमात्र नेता थे, जिन पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगते थे। वे शिक्षक रहे हैं और सभ्य व विनम्र नेता हैं। वे यादव के बाद दूसरी सबसे बड़ी पिछड़ी जाति कोईरी से आते हैं। सब कुछ उनके लिए परफेक्ट था। वे बिहार विधानसभा में विधायक दल के नेता रहे हैं, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं, केंद्रीय मंत्री रहे हैं। संसद के दोनों सदनों के और बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्य रह चुके हैं।

लेकिन इस चुनाव में उन्होंने अपनी राजनीति बदल दी है। उनकी पार्टी को गठबंधन में छह सीटें मिलीं तो उन्होंने एक सासाराम सीट से अपनी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा को चुनाव लड़ाया। पहली बार उनके परिवार का कोई सदस्य सक्रिय राजनीति में आया। जब एनडीए की जीत हुई तो माना गया कि स्नेहलता कुशवाहा मंत्री बनेंगी। लेकिन उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनवा दिया। दीपक प्रकाश चुनाव नहीं लड़े हैं और किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। असल में सीट बंटवारे के समय जीतन राम मांझी की तर्ज पर उनको भी एक एमएलसी का वादा किया गया है। इसका मतलब है कि वे अपने बेटे को एमएलसी बनवा रहे हैं। सो, वे खुद राज्यसभा में हैं, पत्नी विधानसभा में और बेटा विधान परिषद के रास्ते मंत्रिमंडल में। उन्होंने बाद में माना कि उनकी पार्टी टूट न जाए इसलिए पत्नी और बेटे को ले आए। यह भी एक नेता के तौर पर उनके बहुत मजबूत होने का संकेत नहीं है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo