जाति गणना के बाद फारवर्ड बढ़े!

Categorized as राजनीति

बिहार में जाति गणना हो चुकी है। अब राष्ट्रीय स्तर पर जातियों की गिनती होने वाली है। पांच साल से रूकी जनगणना अगले साल होगी। उसमें जातियां गिनी जाएंगी। अभी तक अंग्रेजों के जमाने में 1931 में हुई जनगणना के जातियों का अनुमान लगाया जाता था। अब जातियों की संख्या सबके सामने है। बिहार में नीतीश कुमार और तत्कालीन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जाति गणना कराई थी। उनको लग रहा था कि पिछ़डी और अति पिछड़ी जातियों की संख्या सामने आने के बाद मंडल की राजनीति मजबूती से स्थापित होगी। लेकिन विडम्बना देखिए कि जाति गणना के बाद जो पहला चुनाव हुआ उसमें अगड़ा और पिछड़ा का मुद्दा लगभग गायब रहा और पूरी राजनीति 10 फीसदी सवर्णों के इर्द गिर्द घूमती रही। अंत नतीजे में करीब 30 फीसदी सवर्ण विधायक बिहार विधानसभा पहुंचे।

असल में जाति गणना ने बिहार की राजनीति को बिल्कुल दूसरी तरह से प्रभावित किया है। इसके आंकड़ों ने बिहार की सबसे बड़ी जाति यानी यादव को लगभग पूरी तरह से अलग-थलग कर दिया। बिहार में अत्यंत पिछड़ी  जातियों की आबादी 36 फीसदी है, जिसमें 26 फीसदी हिंदू अति पिछड़े हैं। इस 26 फीसदी में कुल 80 जातियां हैं, जिनमें से सिर्फ तीन ऐसी हैं, जिनकी आबादी दो फीसदी या उससे ज्यादा है। जैसे ही इन जातियों की संख्या सामने आई इनके अंदर एक प्रतिस्पर्धा का भाव पैदा हुआ। राजनीतिक सत्ता में हिस्सेदारी की ललक जगी। उनको अहसास हुआ कि उनके हिस्से का लाभ सिर्फ एक संख्या बल (जैसे यादव, कुर्मी) से मजबूत जाति को मिल रहा है। एक तरफ ये जातियां और ज्यादा बंटी तो दूसरी ओर 10 फीसदी सवर्ण आबादी एकजुट हुई। उधर पिछड़ा पहचान टूट रही थी। वही दूसरी ओर सवर्ण पहचान मजबूत हो रही थी। इस 10 फीसदी की एकजुटता का कमाल बिहार की राजनीति में दिखा है।

आगे पूरे देश में यह प्रक्रिया दोहराई जाएगी। सवाल है क्या भाजपा को लग रहा है कि बिहार में जाति गणना ने जो कमाल किया है उसे पूरे देश में किया जा सकता है? क्या जाति गणना सही अर्थों में भाजपा और संघ के वास्तविक एजेंडे को लागू करने वाला होगा? ध्यान रहे जातियों की गिनती के बाद भारतीय राजनीति के कई मिथक टूटेंगे। जातियों का ध्रुवीकरण अलग तरह से होगा। अगर आरक्षण के भीतर वर्गीकरण यानी आरक्षण के भीतर आरक्षण का फैसला लागू हुआ। यदि  सरकारों ने हिम्मत दिखाई कि पिछड़ों और दलितों में भी जो ज्यादा वंचित हैं उनको ज्यादा आरक्षण दिया जाएगा तो फिर जाति गणना का दांव राजनीतिक रूप से भाजपा को ज्यादा फायदा पहुंचेगा क्योंकि इससे मंडल की राजनीति करने वाली पिछड़ा, दलित, अहिंदा राजनीति करने वाली पार्टियां कमजोर होंगी। तभी दिख रहा है कि सवर्ण राज बनाने का भाजपा और संघ का एजेंडा आगे बढ़ रहा है। बिहार में यह मॉडल सफलतापूर्वक दिखा है। दूसरे कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड में तो भाजपा ने यों भी सवर्ण मुख्यमंत्री बना रखे है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo