भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनेगा

Categorized as राजनीति

दिलीप जायसवाल के फिर से नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री बनने के बाद अब फिर से भाजपा में नए अध्यक्ष की तलाश शुरू होगी। सम्राट चौधरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे, जब उनको उप मुख्यमंत्री बनाया गया तो उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद दिलीप जायसवाल को मंत्री बनाया गया, जो उस समय राज्य सरकार के भू राजस्व व निबंधन मंत्री थे। वे थोड़े समय तक दोनों पदों पर रहे क्योंकि उस समय जमीन के सर्वेक्षण का काम शुरू हुआ था। उसके बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन ऐसा लग रहा है कि प्रशांत किशोर को चिढ़ाने के लिए दिलीप जायसवाल को फिर से मंत्री बनाया गया है।

वैसे जानकार सूत्रों का कहना है कि भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने दिलीप जायसवाल का नाम शामिल कराया। कहा जा रहा है कि अगर एक आदमी का मंत्रिमंडल बनवाना होता तो बीएल संतोष उन्हीं को बनवाते। बहरहाल, अब उनकी जगह नया अध्यक्ष कौन बनेगा इसकी चर्चा अभी से शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि भाजपा किसी सवर्ण को इस बार जिम्मा दे सकती है। राधामोहन सिंह, गोपाल नारायण सिंह, मंगल पांडेय जैसे सवर्ण नेता पिछले कुछ समय में भाजपा के अध्यक्ष बने हैं। इस बार राजपूत समाज के किसी नेता को भाजपा का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि यह बदलाव तुरंत होगा या दिलीप जायसवाल थोड़े समय तक दोनों जिम्मेदारी संभालते रहेंगे यह देखने वाली बात होगी। लेकिन बदलाव होगा क्योंकि भाजपा एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत को मानने का दावा करती है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo